Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

कौन हैं भारत की पहली ब्यूटी रेचेल गुप्ता?, जिन्होंने जीता 'मिस ग्रैंड इंटरनेशनल' का खिताब

पंजाब की रहने वाली रेचेल गुप्ता ने फैशल जगत भारत का नाम ऊंचा कर दिया है. मिस ग्रैंड इंटरनेशनल टाइटल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं.

Latest News
कौन हैं भारत की पहली ब्यूटी रेचेल गुप्ता?,  जिन्होंने जीता 'मिस ग्रैंड इंटरनेशनल' का खिताब

Who Is Rachel Gupta

Add DNA as a Preferred Source

फैशन जगत एक बार फिर भारतीय महिला ने इतिहास रच दिया है. पंजाब की बटी ने रेचेल गुप्ता ने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब जीतकर सारी दुनिया का ध्यान भारत की तरफ खीच लिया है. रेचेल गुप्ता की ये जीत इसलिए भी खास हो जाती है कि क्योंकि 2013 में थाईलैंड में शुरू हुए इस ब्यूटी पीजेंट को अब तक कोई भी इंडियन ब्यूटी जीत नहीं सकी थीं. 

पंजाब की रेचेल ने किया कमाल
पंजाब कि रेचेल गुप्ता ने 2024 में ये कमाल कर दिखाया है. आइए भारत का नाम रोशन करने वाली रेचेन गुप्ता आखिर कौन है. रेचेल गुप्ता को लेकर आयोजकों ने भी वीडियो शेयर किया. जहां रेचेल गुप्ता और भारत को बधाई दी गई. बता दें कि इस इवेंट में दुनिया के 70 देशों की सुंदरियों ने भाग लिया था. विनर का ऐलान शुक्रवार को हुआ है. 

कौन हैं रेचेल गुप्ता?
रेचेल गुप्ता जलंधर की रहने वाली हैं. वह एक सफल मॉडल के साथ साथ इंडस्ट्रलिस्ट भी हैं. 20 साल की रेचेल गुप्ता ने इससे पहले साल 2022 में मिस सुपर टैलेंट ऑफ द वर्ल्ड का खिताब भी जीता था. सोशल मीडिया पर रेचेल गुप्ता के 1 मिलियन फैंस है वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. 

रेचेल ने किया पोस्ट
रेचेल गुप्ता ने ये खुशखबरी देते हुए पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा कि 'आखिरकार हमने कर दिखाया. आज ये ऐतिहासिक जीत है. मुझ पर विश्वास करने वालों का बहुत बहुत धन्यवाद. मैं वादा करती हूं कि मैं आपको निरास नहीं करूंगी. मैं वादा करती हूं कि मैं ऐसे ही शानदार काम करती रहूंगी.'

ख़बरों जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement