ट्रेंडिंग
दुनिया की जानीमानी सॉफ्टवेयर कंपनी के CEO एंडी बायरन और HR हेड Kristin Cabot का प्रेम संबंध सबके सामने उजागर हो गया है. दोनों कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट में गए थे जहां किस कैमरा में दोनों रोमैंटिक अंदाज़ में रिकॉर्ड हो गए. जैसे ही उन्हें इसका पता चला वो दोनों मुंह छिपाने लगे.
किसे पता था कि अपने लव इंटरेस्ट के साथ एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में जाना उनकी लाइफ का सबसे बड़ा स्कैंडल बन सकता है? ऐसा हुआ है Astronomer CEO Andy Byron के साथ. Astronomer दुनिया की जानीमानी टेक कंपनी है. दरअसल, एंडी बायरन और कंपनी की HR हेड Kristin Cabot कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट में शामिल होने पहुंचे थे.
दोनों रोमैंटिक अंदाज़ में कॉन्सर्ट का लुत्फ़ ले रहे थे, तभी कॉन्सर्ट के Kiss Cam ने उन्हें रिकॉर्ड कर लिया. दोनों बड़ी स्क्रीन पर दिखने लगे, जैसे उन्हें इस बात का अहसास हुआ एंडी नीचे बैठकर छुपने लगे वहीं क्रिस्टीन पीछे की तरफ घूम गईं. दोनों का रिएक्शन देखने के बाद कोल्डप्ले के लोगों ने कहा, 'इन्हें देखो... या तो इनका अफेयर चल रहा है या फिर ये दोनों बेहद शर्मीले हैं.'
Astronomer CEO caught cheating with his HR chief during a Coldplay concert in Boston.
— Amiri King (@AmiriKing) July 17, 2025
Both are married with kids.
Andy Byron cheated on his wife, Megan Kerrigan Byron.
Kristin Cabot cheated on her husband, Kenneth C Thornby.
Pieces of shit.pic.twitter.com/lWYupcO5iD
ये वीडियो वायरल हो गया. लोगों ने तुरंत ही वीडियो में दिख रहे लोगों की कुंडली निकाल ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंडी बायरन शादीशुदा हैं. उनकी शादी मेगन कैरिगन बायरन से हुई है. वो अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ न्यूयॉर्क में रहते हैं. वहीं, क्रिटिन कैबट भी शादीशुदा हैं. ऐसे में दोनों के अफेयर की खबर ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है. सोशल मीडिया पर लोग बायरन की पत्नी के लिए सहानुभूति व्यक्त कर रहे हैं. एंडी बायरन और एस्ट्रोनॉमर ने कंपनी और उनके सभी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर कमेंट्स ऑफ कर दिए हैं.
एंडी बायरन एस्ट्रोनॉमर के CEO हैं. एस्ट्रोनॉमर एक डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है. कंपनी के एस्ट्रो नाम के डेटा ऑप्स प्लैटफॉर्म की मदद से कंपनियां अपने अपाचे एयरफ्लो को मैनेज करती हैं. जिसे साल 2022 में यूनिकॉर्न का दर्जा मिला था. बायरन जुलाई 2023 से एस्ट्रोनॉमर को लीड कर रहे हैं. उन्होंने कंपनी की ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इस कंपनी से पहले बायरन ने लेसवर्क, साइबरीजन, फ्यूज़, बीएमसी सॉफ्टवेयर, ब्लेडलॉजिक और वेरिसेंटर जैसी कंपनियों में काम किया है. वह साइबरीज़न में चीफ रेवेन्यू ऑफिसर की भूमिका में काम कर चुके हैं.
मई 2025 में एस्ट्रोनॉमर की वैल्यूएशन करीब 1.2 से 1.3 बिलियन डॉलर आंकी गई थी. CEO होने के नाते एंडी बायरन के पास कंपनी की 1 से 5 प्रतिशत हिस्सेदारी होने का अनुमान है. उनकी सैलरी और ये हिस्सेदारी मिलाकर उनकी नेटवर्थ 170 करोड़ से 590 करोड़ रुपये तक होने का अनुमान है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.