ट्रेंडिंग
Donald Trump Perfume: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने जीत के जश्न में 'विक्ट्री 45-47' परफ्यूम लॉन्च किया है. इस संग्रह में पुरुषों के लिए कोलोन और महिलाओं के लिए ओ डे परफ्यूम शामिल है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने जीते के जश्न में खुशबू बाजार में कदम रखा है. यानी की ट्रंप ने 'विक्ट्री 45-47' नामक परफ्यूम लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य 2025 में राष्ट्रपति पद पर उनकी वापसी को चिह्नित करना है. 'विक्ट्री 45-47' शीर्षक वाली नई लॉन्च की गए परफ्यूम संयुक्त राज्य अमेरिका के 45वें और 47वें राष्ट्रपति के रूप में उनके दो गैर-लगातार कार्यकालों को दर्शाती है. डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल के जरिए इन फ्रेगरेंस की घोषणा की. उन्होंने पोस्ट में लिखा, "ट्रंप फ्रेगरेंस यहां हैं," और gettrumpfragrances.com का लिंक शेयर किया , जहां से आप ये कलेक्शन खरीद सकते हैं.
उन्होंने कहा, "ये सभी जीत, ताकत और सफलता के बारे में हैं. पुरुषों और महिलाओं के लिए." उन्होंने पोस्ट को यह कहते हुए समाप्त किया, "अपने लिए एक बोतल लें, और अपने प्रियजनों के लिए भी एक लेना न भूलें. आनंद लें, मौज-मस्ती करें और जीतते रहें!" बता दें कि, नई लाइन में दो खुशबू शामिल हैं, महिलाओं के लिए एक ओ डे परफ्यूम और पुरुषों के लिए एक कोलोन. दोनों को सोने की बोतलों में रखा गया है, जिसके ऊपर ट्रंप की मूर्ति लगी हुई है.
आधिकारिक वेबसाइट Gettrumpfragrances.com के अनुसार, 'विक्टरी 47 - ट्रम्प कोलोन फॉर मेन' में "परिष्कृत, स्थायी फिनिश के साथ समृद्ध, मर्दाना नोट्स" हैं और इसका उद्देश्य "उन पुरुषों के लिए है जो ताकत, आत्मविश्वास और उद्देश्य के साथ आगे बढ़ते हैं." इस बीच, महिलाओं के संस्करण, 'विक्टरी 47 - ट्रम्प परफ्यूम' को एक ऐसी खुशबू के रूप में वर्णित किया गया है जो "आत्मविश्वास, सुंदरता और अजेय दृढ़ संकल्प को दर्शाती है."
विक्ट्री 45–47 की प्रत्येक बोतल की खुदरा कीमत $249 है, लेकिन साइट थोक छूट भी देती है. जो ग्राहक अपने कार्ट में दो बोतलें जोड़ते हैं, उन्हें प्रत्येक बोतल की कीमत $199 पड़ेगी और तीसरी खरीदारी पर 'गिफ्ट बंडल डिस्काउंट' सक्रिय हो जाता है, जिससे कुल कीमत में $150 की छूट मिलेगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.