ट्रेंडिंग
अब आप यहां धरती पर तो आराम से अपना रुमाल, कोई कपड़ा या तौलिया निचोड़ लेते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्पेस में यह इतना आसान नहीं.
डीएनए हिंदी: स्पेस हम सभी के लिए बहुत ही इंट्रेस्ट से भरा टॉपिक रहता है. वहां क्या होता है, कैसे होता है, कैसे नहीं होता...यह जानना हमारे लिए बेहद मजेदार होता है. हमारी इसी दिलचस्पी को देखते हुए नासा अक्सर ही ऐसे वीडियो और तस्वीरें शेयर करता रहता है जिनसे हमें स्पेस में होने वाली अलग-अलग चीजों के बारे में पता चलता है. साथ ही यह जानने को मिलता है कि किस तरह वो काम जो यहां हमारे लिए बेहद आम सा है वह वहां स्पेस में एक टास्क बन जाता है.
अब आप यहां धरती पर तो आराम से अपना रुमाल, कोई कपड़ा या तौलिया निचोड़ लेते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्पेस में यह इतना आसान नहीं. स्पेस में इसे कैसे किया जाता है और ऐसा करने पर क्या होता है इसे लेकर एक वीडियो इंटरनेट पर खूब देखी जा रही है.
वीडियो में आप देखेंगे कि एस्ट्रोनॉट एक छोटे से गीले टावल को निचोड़ने की कोशिश करता है. वह किसी तरह उस कपड़े को पकड़कर निचोड़ता है लेकिन ऐसा करने पर उससे पानी नहीं टपकता. जी हां अगर आप धरती पर ऐसा करें तो टप-टप पानी नीचे गिरने लगेगा लेकिन स्पेस में ऐसा नहीं होता. आप देखेंगे कि पानी तौलिये के आस-पास ही घूम रहा होता है.
यह भी पढ़ें: Viral: 5 साल तक ढूंढी दुल्हन, नहीं मिली तो शहरभर में लगवा दिए पोस्टर
This is what happens when you wring out a wet towel while floating in space.
Credit: CSA/NASA pic.twitter.com/yTZclq9bCJ— Wonder of Science (@wonderofscience) June 21, 2022
यह वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हैं. वैसे स्पेस दूर से लगता तो बहुत ही मजेदार है लेकिन वहां रहना आम बात नहीं है. महीनों-महीनों वहां अलग-अलग मिशन पर रहने वाले एस्ट्रोनॉट बहुत ही खास तैयारी के साथ वहां जाते हैं.
यह भी पढ़ें: Video: कुत्ते की शादी का वीडियो वायरल, देखकर आपको हो सकती है जलन
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.