Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

West Bengal: पिस्तौल लहराकर रील बना रहा था नाबालिग, अचानक चली गोली और हो गया बड़ा हादसा

West Bengal: पश्चिम बंगाल से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे. यहां पर एक युवक को पिस्तौल लहराकर रील बनाना भारी पड़ गया और उसकी जान चली गई.

Latest News
West Bengal: पिस्तौल लहराकर रील बना रहा था नाबालिग, अचानक चली गोली और हो गया बड़ा हादसा

West Bengal

Add DNA as a Preferred Source

West Bengal: पश्चिम बंगाल में एक नाबालिग युवक को रील बनाना महंगा पड़ रहा है. यहां पर रील बनाने के शौक में एक 13 साल के लड़के की जान चली गई. ये घटना पश्चिम बंगाल के मालदा जिले की है. यहां पर आठवीं कक्षा का छात्र पिस्टल के साथ छत पर खड़े होकर रील बना रहा था, तभी खोपड़ी में गोली लगने से उसकी मौत हो गई. 

श्रीरामपुर का था निवासी
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार समेत पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह घटना जिले के कालियाचक इलाके में गुरुवार दोपहर की है. मृतक की पहचान सैफुल इस्लाम के रूप में हुई है. ये श्रीरामपुर निवासी था. गोली की आवाज सुनते ही परिवार के लोग छत की ओर दौड़ पड़े.


ये भी पढ़ें-Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी, 419 पहुंचा AQI, GRAP 4 पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला


कहां से मिली पिस्तौल
पुलिस अधिकारी ने और अधिक जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि युवक को 7 एमएम की पिस्तौल से गोली लगी है. परिवार वाले युवक को तुंरत आनन-फानन अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. पुलिस का कहना है कि हम जांच कर रहे हैं कि नाबालिग के पास पिस्तौल कहां से आई. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement