Advertisement

Weird Fish: बहुत डरावनी दिखती है यह मछली, शक्ल की वजह से पड़ा ऐसा नाम

इस मछली का लुक ऐसा है कि पहली बार देखने पर कोई इससे डर भी सकता है.

Latest News
Weird Fish: बहुत डरावनी दिखती है यह मछली, शक्ल की वजह से पड़ा ऐसा नाम
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया में एक थोड़ा अजीब दिखने वाली मछली की फोटो वायरल हो रही है. एक इंस्टाग्राम यूजर ने अजीबोगरीब दिखने वाली एक मछली की तस्वीर शेयर की. इसका नाम उसने Frankenstein fish रखा. आपने बचपन में Frankenstein की हॉरर किताबें तो पढ़ी ही होंगी या फिल्म भी देखी होगी जिसमे कैसे एक scientist एक मुर्दे को जिंदा कर उसे अपना गुलाम बनाने की कोशिश करता है और वो Frankenstein दिखने में भी काफी बदसूरत था जिसे कोई पसंद नहीं करता था. 

हालांकि इस मछली को हर कोई पसंद कर रहा है क्योंकि यह वाकई में एक अलग दिखने वाली मछली है. जिस मछुआरे ने इस मछली को पकड़ा है उसका नाम Roman Fedortsov है. वह रूस के Murmansk जो पश्चिमी उत्तर इलाके में स्थित है वहां के एक trawler में काम करता है. Roman को शुरुआत से ही अजीबोगरीब जीव तलाशने का शौक है जिसके बारे में दुनिया अनजान है.  हाल ही में समुद्र में अपने ट्रॉलर के साथ तैर रहे Roman ने मछली पकड़ते समय इस अद्भुत मछली को भी अपने जाल में फंसा लिया. इस मछली का लुक ऐसा है कि पहली बार देखने पर कोई इससे डर भी सकता है. इसी वजह से Roman ने इस मछली का नाम Frankenstein Fish रख दिया. 

 

यह भी पढ़ें: ना दूल्हा ना बारात, दुल्हन ने यूं भरी अपनी मांग, देखें Kshama Bindu की शादी की फोटोज

Roman अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में ऐसे ही विचित्र जीवों की तसवीरें डालता रहता है और उसके करीब 615 हजार फॉलोअर भी हैं और Roman द्वारा पकड़े गए इन अजीबोगरीब जीवों की तस्वीर आप उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सुनवाई के दौरान कोर्टरूम में अचानक आ गए सैकड़ों Cockroach,  रोकनी पड़ी बहस  

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement