Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

जूता चुराने का तरीका थोड़ा कैजुअल है..., शादी में दूल्हे के साथ ऐसी जबरदस्ती, Viral Video देख लोग हुए हैरान

Viral Wedding Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शादी में दूल्हे के साथ जूता चुराई की रस्म में जबरदस्ती किया जा रहा है. कुछ लोग इसे मजेदार मान रहे हैं, तो कुछ इसे जबरदस्ती बता रहे हैं.

Latest News
जूता चुराने का तरीका थोड़ा कैजुअल है..., शादी में दूल्हे के साथ ऐसी जबरदस्ती, Viral Video देख लोग हुए हैरान
Add DNA as a Preferred Source

Viral Wedding Video: शादी की तो हर रस्में परिवार में खास होती हैं. इन्हीं में से एक रस्म होती है दूल्हे का जूता चुराने का.  सोशल मीडिया पर अब एक जूता चुराई का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. इस वीडियो में दूल्हे के साथ जो कुछ हुआ, उसे देख लोग हैरान रह गए. इस रस्म को ‘जूता चुराई’ कहते हैं, लेकिन वीडियो में इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे ये जबरदस्ती का मामला बन गया हो. इंटरनेट पर शेयर किए गए इस वीडियो को देखकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ इसे मजेदार मान रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि रस्में प्यार से निभाई जानी चाहिए, ना कि जबरदस्ती. 

दूल्हे को घेरकर उसे जमीन पर लिटा देते हैं

शादी में जूता चुराई की रस्म आमतौर पर हंसी-खुशी और प्यार से निभाई जाती है, जिसमें दुल्हन की बहनें दूल्हे का जूता चुराती हैं और फिर शगुन लेकर उसे वापस करती हैं. लेकिन एक वायरल वीडियो ने इस रस्म को लेकर नई बहस छेड़ दी है. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे लड़की वाले दूल्हे को घेरकर उसे जमीन पर लिटा देते हैं और फिर उसके पैरों से जबरदस्ती जूते निकालने की कोशिश करते हैं. दूल्हा पूरी तरह से झुका हुआ दिखता है और उसे यह स्थिति बिल्कुल भी आसान नहीं लगती.

बहुत से लोग इसे जबरदस्ती मान रहे हैं

लड़की वाले इस दौरान हंसते-खिलखिलाते नजर आते हैं, जबकि दूल्हा थोड़ा घबराया हुआ और हंसी भी रोक नहीं पा रहा है. दुल्हन भी इस पूरे सीन को देख मुस्कुरा रही होती है. हालांकि, यह दृश्य कुछ लोगों को मजेदार लग रहा है, वहीं बहुत से लोग इसे जबरदस्ती मान रहे हैं और कह रहे हैं कि यह रस्में प्यार से निभाई जानी चाहिए. 

जूता चुराई नहीं, जूता लूट लिया गया!

दरअसल, इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sgpranchi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया और इसे अब तक 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है  जूता चुराई नहीं, जूता लूट लिया गया! तो कुछ ने इसे देखकर कहा, बेचारा दूल्हा, ये तो जबरदस्ती हो रही है!


यह भी पढ़ें: King Cobra Ka Video: 15 फीट लंबे सांप को जब पुचकारने लगा शख्स, फिर जो हुआ वो हैरान कर देगा, देखें Video


नई बहस छेड़ दी है

बहरहाल, इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या कभी-कभी रस्में इतनी एक्सट्रीम हो जाती हैं कि वे दूल्हे की सहमति और आराम के बिना निभाई जाती हैं. वहीं कुछ के लिए यह महज हंसी का एक वीडियो था. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement