Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

शादी में बिना बुलाए पहुंच गया शख्स, मेजबान परिवार ने कर दिया बुरा हाल

जावेद अपने दोस्तों और भाई के कहने पर बिन बुलाए शादी में शरीक होने पहुंच गया था. जहां वह मेहमानों के बीच खाना खाने लगा.

शादी में बिना बुलाए पहुंच गया शख्स, मेजबान परिवार ने कर दिया बुरा हाल

Trending news hindi 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कुछ लोग खाना खाने के चक्कर में दूसरों की शादी में बिना बुलाए ही पहुंच जाते हैं. आपको भी कुछ लोगों ने ऐसे कई किस्से सुनाए होंगे, जिसमें उन्होंने बताया होगा कि वह बिना निमंत्रण के ही किसी की शादी में शामिल हो गए थे. कुछ लोग खा कर चले भी आते हैं लेकिन उन्हें कोई पकड़ नहीं पाता. इसी तरह का एक मामला महाराष्ट्र के मुंबई से आया है लेकिन यहां पर एक युवक को बिना बुलाए शादी में मेहमान बनकर आना महंगा पड़ गया.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के गोरेगांव के रहने वाले जावेद कुरैशी अपने 17 वर्षीय चचेरे भाई और कुछ दोस्तों के साथ बाहर घूम रहे थे. इस दौरान उन्होंने देखा कि एक सामुदायिक हॉल में शादी का कार्यक्रम चल रहा है. जावेद के चचेरे भाई और दोस्तों ने शादी में चल कर खाना खाने के लिए कहा. जिसके बाद युवक कार्यक्रम स्थल में घुस गए. 

ये भी पढ़ें: इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने नहीं मानी Virat Kohli की सलाह, अब Ashes में खेला तो हुआ पछतावा

घरवालों ने कर दी पिटाई

तीनों युवकों ने कार्यक्रम स्थल पर घुसते ही खाना शुरु कर दिया. मेजबान परिवार के सदस्यों को लगने लगा कि इन्हें तो शादी में बुलाया भी नहीं गया था. जब वह खाना खा ही रहे थे तभी कुछ लोग उनके पास पहुंच गए. उनसे बातचीत करने लगे. ऐसे में उनका संदेश सत्य साबित हुआ. जिसके बाद परिवार के लोग जावेद की पिटाई करने लगे और उसके साथ वाले भाग निकले.

ये भी पढ़ें: नीदरलैंड्स के लिए इस 'पंजाब दे पुत्तर' ने की चौकों की बारिश, पाकिस्तान को हराने वाली टीम को सिखाया सबक 

जावेद ने थाने में की शिकायत

जावेद ने अपने साथ हुई पिटाई को लेकर ओशिवारा थाने में शिकायत दर्ज की. जावेद ने बताया कि मेजबान परिवार के लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की. शादी पार्टी में आए लोग भी बाहर की ओर भागने लगे. इस बीच जावेद भी सड़क की ओर भागा. वहां पर कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया. इसी दौरान जावेद ने भीड़ में खड़े एक शख्स को चाबी दी और कहा कि उसकी स्कूटी पार्किंग से लाकर उसे दे दे. शख्स ने जावेद की मदद करने के बजाय स्कूटी लेकर फरार हो गया. जावेद ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement