Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral: शादी के कार्ड पर लिखवाई वार्निंग, दूल्हे ने किया ऐसा काम, लोग देखकर रह गए हैरान

शादियों के इस सीजन में सोशल मीडिया पर एक वेडिंग कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दूल्हा पक्ष ने ऐसी बात लिखवाई जिसे देख लोग हैरान हैं.

Latest News
Viral: शादी के कार्ड पर लिखवाई वार्निंग, दूल्हे ने किया ऐसा काम, लोग देखकर रह गए हैरान
Add DNA as a Preferred Source

शादियों का सीजन चल रहा है. ऐसे में शादी से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां मध्य प्रदेश के चंबल का एक वेडिंग कार्ड वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग हैरान हैं. कुछ लोग इस कार्ड को देखकर इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग मजे ले रहे हैं. इस कार्ड की वजह से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है. 

कार्ड पर लिखवाई ये बात 
कार्ड में दूल्हे के परिवार ने लिखवाया- करबद्ध निवेदन है- हमारे यहां दो परिवारों के बीच प्रेम के संबंध होने जा रहे हैं, लड़ाई झगड़ा नहीं. कृपया शादी समारोह में हथियार लेकर न आएं. चंबल में शादियों में बंदूक लेकर आनान, फायरिंग करना आम बात है. कई बार इसके चलते कई बड़ी घटनाएं भी हो चुकी हैं. इसलिए एक परिवार ने शादी का निमंत्रण देने के लिए छपवाए गए कार्ड पर ही एक निवेदन लिखवा दिया. परिवार का कहना है कि ऐसा उन्होंने लोगों को जागरूक करने के लिए कहा. 


ये भी पढ़ें-Viral Video: जब राइडर ने बताई अपनी कमाई तो सुनकर उड़ गए होश, पूछने वाले ने कहा-इतना तो हम नहीं कमाते


परिवार ने कही ये बात 
परिवार ने शादी के कार्ड पर ऐसा लिखवाने की वजह का खुलासा किया है. शादी में बंदूक लेकर न आने का करबद्ध निवेदन करने के पीछे समाज को जागरूक करना उद्देश्य था. परिवार के सदस्य ने बताया कि ग्वालियर-चंबल में बंदूक को शान माना जाता है. शादियों में फायरिंग करने फायर शादी की खुशियों पर ग्रहण लगा देती है. अक्सर ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement