Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Live News बुलेटिन में मक्खी निगल गई एंकर, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ

एंकर लाइव न्यूज पढ़ते समय गलती से मक्खी को निगल जाती है जिसे देख अब सोशल मीडिया यूजर्स जमकर ठहाके लगा रहे हैं. हालांकि, इस दौरान कुछ लोग एंकर के काम की तारीफ करते भी नजर आए.

Live News बुलेटिन में मक्खी निगल गई एंकर, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर आए दिन तमाम तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें से कुछ हैरान कर देने वाले तो कुछ इतने मजेदार होते हैं जिन्हें देख किसी का भी दिन बन जाए. अब इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. वीडियो देखने के बाद लोग अपने-अपने अंदाज में इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. कुछ लोगों को तो यह वीडियो इतना फनी लगा कि वो चाहकर भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?
वीडियो दरअसल एक न्यूज चैनल से जुड़ा है जिसमें एक एंकर पाकिस्तान में बाढ़ (Flood in Pakistan) से जुड़ी खबर पढ़ती नजर आ रही हैं. इसी दौरान वहां एक मक्खी उड़ते हुए आती है और एंकर में मुंह में चली जाती है. इसके बाद तो जो हुआ, आप खुद ही देख लीजिए-

यहां देखें वीडियो-

 

यह भी पढ़ें- Online खाना मंगाने पर मिलीं चबाई हुई हड्डियां, Delivery Boy की बात सुन हैरान रह गया शख्स

आप देख सकते हैं कि कैसे एंकर लाइव न्यूज पढ़ते समय गलती से मक्खी को निगल जाती है जिसे देख अब सोशल मीडिया यूजर्स जमकर ठहाके लगा रहे हैं. हालांकि, इस दौरान कुछ लोग एंकर के काम की तारीफ करते भी नजर आए. सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो कनाडा की रहने वाली एंकर ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है.  कनाडा के ग्लोबल न्यूज चैलन की एंकर का नाम फराह नसीर (Farah Nasser) है. फराह ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मैं ये वीडियो को शेयर कर रही हूं ताकि आप हंसे. हंसना बेहद जरूरी है. एंकरिंग के दौरान मैंने एक मक्खी निगल ली.'

वहीं, एंकर द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो लोगों को कितना पसंद आ रहा है, इसका अंदाजा तो इसी बात से लगाया जा सकता है कि अबतक वीडियो को 105k से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, साथ ही हजारों लोग इसे लाइक भी कर चुके हैं. वीडियो देखने के बाद जया नाम की यूजर ने लिखा, ये काफी मजेदार था तो वहीं, सुभेष नाम के यूजर लिखते हैं, महिला के मुंह में मक्खी चली गई लेकिन रिपोर्टिंग में बाधा न आए इसलिए उसने उसे निगल लिया ये वाकई तारीफ के काबिल है.'

यह भी पढ़ें- 6 सालों से अपने ही 'भाई' को डेट कर रही थी महिला, DNA टेस्ट से हुआ खुलासा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement