Advertisement

OMG! लड़की के कान में घुस गया पूरा का पूरा सांप, वीडियो देख कांप उठेगी रूह

एक पल के लिए तो लगता है मानो यह सांप नकली है लेकिन जैसे ही डॉक्टर उसे बाहर निकलने की कोशिश करते हैं, सांप अचानक अपना मुंह फाड़ते हुए दिखाई पड़ता है.

OMG! लड़की के कान में घुस गया पूरा का पूरा सांप, वीडियो देख कांप उठेगी रूह
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरनेट की दुनिया से कभी-कभी ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं. कुछ वीडियो देखने के बाद हंसी नहीं रुकती तो कुछ को देखने के बाद हैरानी होती है. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो इतना खतरनाक है कि इसे देखकर लोगों के होश ठिकाने लग जा रहे हैं. आप भी इसे देखने के बाद डर से सहम जाएंगें.

क्या है पूरा मामला?  
दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक लड़की के कान में सांप नजर आ रहा है. जी हां, अब यह सांप वहां तक कैसे पहुंचा, इसके बारे में तो कुछ भी कहना मुश्किल है लेकिन वीडियो में लड़की को डर से सहमें हुए जरूर देखा जा सकता है.

यहां देखें वीडियो-

यह भी पढ़ें- Knowledge News: ट्रेन में कितने गियर होते हैं, क्या जानते हैं आप?   

है ना खतरनाक? एक पल के लिए तो लगता है मानो यह सांप नकली है लेकिन जैसे ही डॉक्टर उसे बाहर निकलने की कोशिश करते हैं, सांप अचानक अपना मुंह फाड़ते हुए दिखाई पड़ता है. रूह कांपा देने वाले इस वीडियो को चंदन सिंह नाम के यूजर द्वारा फेसबुक पर शेयर किया गया है जिसे अबतक 160 हजार बार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. आप देख सकते हैं जैसे ही डॉक्टर सांप को निकाले की कोशिश करते हैं, वह मुंह फाड़े उन्हें डराने की भी कोशिश करता है. 

यह भी पढ़ें- Viral Video: बिना ड्राइवर के चल पड़ी कार, मैकेनिक को कुचला

वीडियो देखने के बाद जहां कुछ लोग हैरान हैं तो वहीं कई डर से कांप गए हैं. लोग रह रहकर यह सवाल कर रहे हैं कि आखिर लड़की के कान में यह सांप आया कैसे? 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement