ट्रेंडिंग
Video Viral: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विराट कोहली का हमशक्ल ओडिशा के एक मंदिर में प्रसाद बांटता हुआ नजर आ रहा है. आइए देखते है वीडियो
Video Viral: जब भी विराट कोहली के फैंस उनका नाम सुनते है तो उनके बीच उत्सुकता बहुत बढ़ जाती है. कोहली के फैंस चाहे ग्राउंड पर हो चाहे मैदान के बाहर अपने पसंदीदा क्रकेटर के लिए उनका उत्साह कभी कम नहीं होता. आपने कई बार ग्राउंड पर तो कोहली का हमशक्ल देखा ही होगा लेकिन फिलहाल एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कोहली का हमशक्ल ओडिशा के एक मंदिर में प्रसाद बांटते हुए नजर आ रहा है. ये वीडियो देखते ही देखते खूब वायरल हो गया है.
विराट कोहली का हमशक्ल
ये शख्स एकदम हूबहू विराट कोहली की तरह नजर आता है. लोग इसके साथ जमकर सेल्फी और तस्वीरें ले रहे हैं. लुंगी में बैठकर, कांधे पर गमछा लिए प्रसाद के बारे में बताता नजर आ रहा है. ये बताता है कि वह जिस तरह का प्रसाद बांटता है वह रोज एक ही तरीके का होता है. इस प्रसाद में तीन तरह के चावल और दो तरह की दालें, आदि होती है. क्रिकेट में कोहली बहुत बड़ा नाम है. इसीलिए उसके हमशक्ल को देखने को लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है.
I am convincing myself that person is not Virat Kohli. pic.twitter.com/Zb05RcgoPf
— Sunil the Cricketer (@1sInto2s) May 29, 2025
भुवनेश्वर के एक मंदिर का वीडियो
वायरल हो रहा वीडियो यूट्यूब पर Pratham Arora ने पोस्ट करते हुए बताया कि भारत का सबसे बड़ा मेगा किचन ओडिशा के भुवनेश्वर में अनंत वासुदेव मंदिर में था। करीब 3 मिनट लंबे इस वीडियो में यूट्यूबर कई और चीजें भी दिखाता है, जैसे परोसा हुआ प्रसाद इत्यादि @1sInto2s (सचिन द क्रिकेटर) नाम के X हैंडल ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- मैं खुद को यह विश्वास दिला रहा हूं कि वह व्यक्ति विराट कोहली नहीं है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.