Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

दूल्हा तो तैयार था, लेकिन घोड़ी बिना दुल्हन लिए ही हुई उड़न छू, शादी का ये Viral Video देख नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: एक शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जहां दुल्हन को बिना साथ लिए घोड़ी ने दूल्हे को लेकर फरार हो गई. यह मजेदार नजारे देख यूजर्स लोटपोट हो गए.

Latest News
दूल्हा तो तैयार था, लेकिन घोड़ी बिना दुल्हन लिए ही हुई उड़न छू, शादी का ये Viral Video देख नहीं रुकेगी हंसी
Add DNA as a Preferred Source

Viral Video: शादी-ब्याह के मौके पर अक्सर कुछ ऐसे पल कैमरे में कैद हो जाते हैं जो जिंदगी भर के लिए यादगार बन जाते हैं. आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शादी का माहौल में हंसी का जबरदस्त तड़का लगता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर बारात के साथ शादी स्थल की ओर बढ़ रहा होता है. चारों ओर खुशी का माहौल है, डीजे की धुन पर लोग झूम रहे हैं, ढोल-नगाड़े बज रहे हैं और सब कुछ एक पारंपरिक भारतीय शादी जैसा ही लग रहा होता है.

लेकिन तभी कहानी में आता है एक मजेदार ट्विस्ट. कुछ लोग एक खाट लेकर आते हैं और वहां खड़ी कर देते हैं. सभी हैरान तो होते हैं, लेकिन जश्न में कोई खलल नहीं आता. लेकिन तभी एक व्यक्ति अचानक तेज आवाज वाला पटाखा फोड़ देता है. 

दूल्हे को लेकर कहीं दूर निकल जाती है

इस तेज धमाके से घोड़ी बुरी तरह डर जाती है और बिना किसी को मौका दिए बेकाबू होकर दौड़ पड़ती है. दूल्हा उस समय घोड़ी पर ही सवार होता है, उसके साथ ही आंखों से ओझल हो जाता है. लोग समझ ही नहीं पाते कि हुआ क्या! बाराती, फोटोग्राफर और रिश्तेदार बस देखते ही रह जाते हैं, जबकि घोड़ी ‘एक्सप्रेस ट्रेन’ की तरह दूल्हे को लेकर कहीं दूर निकल जाती है. 


यह भी पढ़ें: बीच सड़क पर भी पत्नी का खौफ! गाड़ी में लिखवाया-'दूरी बनाकर रखो, बीवी पीटेगी', Video Viral


'दूल्हा दुल्हन को लेने से पहले ही भाग गया.'

यह मजेदार वीडियो X पर @Guruji नाम के यूजर ने शेयर किया है. कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'दूल्हा दुल्हन को लेने से पहले ही भाग गया.' इस वीडियो को कुछ ही घंटों में हजारों बार देखा गया और यह अब तक की सबसे फनी वेडिंग क्लिप्स में से एक बन चुकी है. लोग वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. बहरहाल, इस वीडियो ने यह तो साफ कर दिया कि शादियों में कुछ भी हो सकता है और सोशल मीडिया उसे यादगार बनाने से कभी नहीं चूकता!

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement