ट्रेंडिंग
Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक 18-20 साल का युवक विशालकाय किंग कोबरा को लेकर खड़ा है. कोबरा इतना लंबा है कि उसकी पूंछ जमीन में टिकी हुई है
सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है, जो चर्चा का विषय बन जाता है. ताजा वीडियो एक विशालकाय किंग कोबरा (King Cobra) का है, जो इंटरनेटर पर सबका ध्यान खींच रहा है. दरअसल, एक युवक इस बिग साइज के कोबरा को हाथ में लेकर घूमा रहा है. उसने नंगे हाथों से किंग कोबरा को पकड़ रखा है 11 सेकंड के इस वीडियो को देख हर कोई सहम जाएगा.
2016 बैच के IFS अधिकारी परवीन कासवान ने इस वीडियो एख्स पर शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'क्या आपने कभी किंग कोबरा के वास्तविक आकार के बारे में सोचा है? क्या आप जानते हैं कि यह भारत में कहां पाया जाता है और जब आप इसे देखें तो क्या करें.'
नंगे हाथों से पकड़ रखा किंग कोबरा
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक 18-20 साल का युवक विशालकाय किंग कोबरा को लेकर खड़ा है. कोबरा इतना लंबा है कि उसकी पूंछ जमीन में टिकी हुई है. उसने फन उठा रखा है. युवक ने सेफ्टी के लिए हाथों में कुछ पहन भी नहीं रखा है.
If you ever wondered about the real size of King cobra. Do you know where it is found in India. And what to do when you see one !! pic.twitter.com/UBSaeP1cgO
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) July 8, 2025
आमतौर पर जहां सांप को देखकर लोगों की हालत टाइट हो जाती है. वहीं यह युवक इतने बड़े किंग कोबरा के साथ ऐसे खेल रहा है, जैसे कोई खिलोना हो. लोग भी यह देखकर हैरान हैं. एक यूजर ने लिखा, ' यह लगभग 17 फीट लंबा होगा. इसका आकार रोंगटे खड़े कर देने वाला है.'
किंग कोबरा दुनिया का सबसे जहरीला सांप माना जाता है. यह 16 से 18 फीट तक लंबा हो सकता है. इसका जहर इतना खतरनाक होता है कि एक हाथी को भी मौत की नींद सुला सकता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.