Advertisement

Viral Video: BMW कार से उतरी महिला और चुरा ले गई गमला, फिर हुआ ऐसा कि दंग रह गए लोग

उत्तर प्रदेश के नोएडा में हैरान कर देने वाली घटना घटी. यहां BMW से सफर कर रही एक महिला कार से उतरकर एक दुकान के सामने रखे गमले को चोरी कर लिया. घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Latest News
Viral Video: BMW कार से उतरी महिला और चुरा ले गई गमला, फिर हुआ ऐसा कि दंग रह गए लोग
Add DNA as a Preferred Source

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई नया वीडियो वायरल होता रहता है. कभी किसी डांस का कभी मोट्रो में किसी झगड़े का. लेकिन, इस बार सोशल मीडिया पर गमला चोर महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल, एक महिला लाल रंग की BMW कार से उतरती है और एक दुकान के सामने रखे गमले को उठाकर अपनी गाड़ी में रख लेती है. बताया जा रहा है कि जब आस-पास के लोगों ने महिला को टोका तो उसने बड़ा हैरान करने वाला जवाब दिया. 

गमला चुरा ले गई महिला 
जानकारी के अनुसार, मामला नोएडा सेक्टर 18 का है. जहां एक महिला BMW कार से उतरकर दुकान के सामने रखा गमला उठा ले गई. इसपर जब लोगों ने महिला को टोका तो उसने कहा कि, मैं हर दिन एक गमला ले जाऊंगी. जवाब सुनकर लोग भी दंग रह गए. 

 


ये भी पढ़ें-UP News: कोच का AC न चलने पर शिकायत करना पड़ा भारी, RPF ने घसीटकर पीटा फिर दर्ज किया मुकदमा, Video Viral


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो पर लोग अलग-अलग टिप्पणी कर रहे हैं. कुछ यूजर ने कमेंट में लिखा - बहुत ही शर्मनाक है, एक ने लिखा - BMW खरीदने के बाद पैसा ही नहीं बचा. तीसरे ने कमेंट किया- इनका कार नंबर भी वायरल होना चाहिए. ऐसे कई तरह के कमेंट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. 


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement