ट्रेंडिंग
Viral Video: बुर्ज खलीफा पर गरबा करते पर्यटकों का वीडियो वायरल हो गया है. 'चोगाड़ा' गाने पर किया गया यह डांस लोगों को पसंद तो आया, लेकिन कई यूजर्स ने इसे अनुचित और असंवेदनशील बताया.
Viral Video: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई का बुर्ज खलीफा सिर्फ अपनी ऊंचाई और खूबसूरती के लिए नहीं, अब एक वायरल वीडियो की वजह से भी चर्चा में है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पर्यटकों का एक ग्रुप बुर्ज खलीफा की ऊंचाई पर गरबा करता नजर आ रहा है. 'चोगाड़ा' गाने की धुन पर यह डांस करते हुए लोग बेहद खुश नजर आ रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोग इस मस्ती को एन्जॉय कर रहे हैं तो कुछ इसे अनुचित मान रहे हैं. आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा?
दरअसल, हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, पीली टी-शर्ट पहने पर्यटकों का एक बड़ा समूह ‘चोगाड़ा’ गाने पर गरबा करते नजर आ रहा है. यह वीडियो बुर्ज खलीफा के व्यूइंग डेक से लिया गया है जहां से दुबई का शानदार नजारा दिखाई देता है. वायरल वीडियो में पुरुष, महिलाएं और बच्चे गरबा करते हुए दिखाई दे रहे हैं. सभी काफी खुश और उत्साहित नजर आ रहे हैं, लेकिन यह मस्ती हर किसी को पसंद नहीं आई. वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और कमेंट सेक्शन में लोगों की राय बंटी हुई है.
यह भी पढ़ें: World Worst Cities: दुनिया के सबसे बदतर शहरों में शामिल पाकिस्तान का कराची, क्या भारत भी इस लिस्ट में?
कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस हरकत को गलत बताया. एक यूजर ने लिखा, पब्लिक प्लेस की मर्यादा होती है, हर जगह डांस करना शोभा नहीं देता. वहीं एक अन्य गुजराती यूजर ने कहा, मैं भी गुजराती हूं, लेकिन हर जगह गरबा करना सही नहीं है. यह परंपरा की आड़ में अनुशासनहीनता है. हालांकि कुछ लोग इसे एक मजेदार और सांस्कृतिक पल के रूप में देख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, लोग खुश हैं, डांस कर रहे हैं, इसमें बुरा क्या है?
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.