Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: पब्लिक प्लेस या फोटोशूट लोकेशन? सिर्फ तौलिया लपेटकर Metro में पहुंच गईं ये चार लड़कियां

Viral Video: हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में चार लड़कियां केवल तौलिया लपेटकर और सनग्लासेज लगाकर मेट्रो स्टेशन पर घूमती और मेट्रो में सफर करती नजर आ रही हैं. मेट्रो के अंदर उन्होंने पोज देकर फोटोशूट किया, जिससे यात्री हैरान रह गए.

Latest News
Viral Video: पब्लिक प्लेस या फोटोशूट लोकेशन? सिर्फ तौलिया लपेटकर Metro में पहुंच गईं ये चार लड़कियां
Add DNA as a Preferred Source

Viral Video: सोशल मीडिया पर मेट्रो से जुड़े अतरंगी वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. कभी रील्स तो कभी सीट के लिए झगड़ा तो कभी अनोखे डांस की वजह से ये हमेशा चर्चा में रहती हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. इस वीडियो में चार लड़कियां केवल तौलिया लपेटे और आंखों पर सनग्लासेस लगाए मेट्रो में घूमती नजर आ रही हैं. उनका ये अनोखा अंदाज लोगों का ध्यान लगातार खिच रहा है, वहीं कई सारे सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं

वीडियो में क्या है खास?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ये चार लड़कियां पहले तो मेट्रो स्टेशन पर घूम रही हैं. उसड़के बाद जैसे ही मेट्रो आती है ये चारो  तौलिया पहनकर ही बिना किसी झिझक के मेट्रो के अंदर जाती हैं और वहां पोज़ देकर फोटोशूट करने लगती हैं. जैसे ही मेट्रो चलती है, वहां मौजूद यात्री हैरान रह जाते हैं.  कुछ लोग उन्हें घूरते हैं, तो कुछ अपने फोन से उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाने लगते हैं.  इस दौरान लड़कियां भी आत्मविश्वास से भरे अंदाज में पोज देती नजर आती हैं. उनके इस बिंदास रवैये ने मेट्रो के माहौल को पूरी तरह बदल दिया. हालांकि, कुछ लोग इसे एंटरटेनिंग मानते दिखे, तो कई यात्रियों ने इसे गलत बताया. 

पब्लिसिटी स्टंट ?
जैसे ही यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुआ, यह तेजी से वायरल हो गया. दरअसल, यह वीडियो @mimisskate नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक कई लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, हजारों यूजर्स ने इसे लाइक और शेयर किया है. कई यूजर्स ने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दिया. एक यूजर ने कमेंट किया, पब्लिक प्लेस पर ऐसे कपड़े पहनना गलत है, जबकि दूसरे ने लिखा, मेट्रो का सफर अब और दिलचस्प हो गया. वहीं कुछ ने यहां तक कह दिया कि इन्हें ही देखकर लोग भारत में भी ऐसी रील्स बनाने लगते हैं. हालांकि, वीडियो को देखकर यह साफ नहीं हो पाया कि यह किसी प्रैंक का हिस्सा था या सिर्फ ध्यान खींचने का तरीका. 

यहां देखें वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kate Shumskaya (@mimisskate)


यह भी पढ़ें: चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान अचानक लड़खड़ाने लगा विमान, यात्रियों की अटक गई थीं सांसें, देखें VIDEO


 

सोशल मीडिया पर बढ़ती ऐसी हरकतें
यह पहली बार नहीं है जब मेट्रो से जुड़ा ऐसा वीडियो वायरल हुआ हो. लेकिन यह घटना यह सवाल जरूर उठाती है कि क्या पब्लिक प्लेस पर ध्यान खींचने के लिए किसी भी हद तक जाना सही है? फिलहाल, इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर एंटरटेनमेंट का नया ट्रेंड सेट कर दिया है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement