Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: वाह रे जुगाड़! ट्रेन में सीट नहीं मिली तो लगाया जबरदस्त दिमाग, लोगों ने कहा – मान गए गुरु

ट्रेन में चार्जिंग की समस्या से जूझते एक यात्री ने ऐसा देसी जुगाड़ लगाया कि लोग हैरान रह गए. इस जुगाड़ू यात्री ने ऐसा सिस्टम सेट किया कि लोग दांतों तले उंगली दबा रहे हैं.

Latest News
Viral Video: वाह रे जुगाड़! ट्रेन में सीट नहीं मिली तो लगाया जबरदस्त दिमाग, लोगों ने कहा – मान गए गुरु
Add DNA as a Preferred Source

भारतीय रेल यात्राएं वैसे तो रोमांच और भीड़ दोनों के लिए मशहूर हैं, लेकिन अगर यात्रा बिहार की हो तो कुछ नया और अनोखा देखने को मिल ही जाता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं – मान गए गुरु! ऐसे देसी जुगाड़ भले ही क्रिएटिव हों, लेकिन रेलवे नियमों के अनुसार इलेक्ट्रिक छेड़छाड़ करना खतरनाक हो सकता है.

लोग दांतों तले उंगली दबा रहे हैं

इस वायरल वीडियो में एक ऐसा अनोखा जुगाड़ देखने को मिला जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया. वीडियो में एक यात्री ट्रेन के ऊपरी बर्थ पर आराम से लेटा हुआ नजर आ रहा है. लेकिन असली कमाल उसके बगल में लगे एक इलेक्ट्रिक एक्सटेंशन बोर्ड में है. जी हां, ट्रेन में सीट तो नहीं मिली, लेकिन इस जुगाड़ू यात्री ने ऐसा सिस्टम सेट किया कि लोग दांतों तले उंगली दबा रहे हैं. 

बिहारियों का जुगाड़ तो NASA भी कॉपी कर ले

वीडियो में दिखाया गया है कि यात्री ने अपने घर का एक्सटेंशन बोर्ड ट्रेन में मौजूद चार्जिंग सॉकेट में लगा दिया है और अब उस बोर्ड से कई लोग एक साथ अपने मोबाइल चार्ज कर रहे हैं. ट्रेन में अक्सर चार्जिंग की दिक्कत रहती है, लेकिन इस देसी इंजीनियरिंग ने सभी यात्रियों का काम आसान कर दिया.  दरअसल, इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @patnamemes__ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट के वायरल होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, 'बिहारियों का जुगाड़ तो NASA भी कॉपी कर ले.' वहीं, दूसरे ने मजाक में कहा, 'अगर मौका मिले तो ये ट्रेन में किचन भी फिट कर देंगे.'


यह भी पढ़ें: Viral monkey reels: कौन है सोशल मीडिया सेलिब्रिटी बबलू बंदर? जो अपनी खास अदा से यूथ को चिढ़ा रहा है मुंह


जुगाड़ एक कला है

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Patna Memes (@patnamemes__)

कमेंट्स में साफ नजर आता है कि लोगों ने इस जुगाड़ की दिल खोलकर तारीफ की है. कोई इसे देसी इनोवेशन बता रहा है, तो कोई कह रहा है, 'जहां न पहुंचे रेलवे, वहां पहुंचे बिहारी जुगाड़! ये वीडियो एक बार फिर दिखा गया कि भारत में जुगाड़ केवल जरूरत नहीं, बल्कि एक कला है – और बिहार के लोग इसमें उस्ताद हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement