Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: एज इज जस्ट ए नंबर! दादी-बेस्टी की बाइक राइड और स्टाइल ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

Instagram Viral Video: इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा दो बुजुर्ग महिलाओं का बाइक राइड वाला वीडियो दिखाता है कि हौसले के आगे उम्र की कोई औकात नहीं. दोनों का स्टाइल और कॉन्फिडेंस इंटरनेट पर लोगों को बना रहा है फैन.

Latest News
Viral Video: एज इज जस्ट ए नंबर! दादी-बेस्टी की बाइक राइड और स्टाइल ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
Add DNA as a Preferred Source

Instagram Viral Video: आजकल सोशल मीडिया सिर्फ युवाओं की दुनिया नहीं रहा, बल्कि बुजुर्ग भी अपने अंदाज और आत्मविश्वास से दिल जीत रहे हैं. खासकर रील्स की दुनिया में अब हर उम्र का व्यक्ति अपनी पहचान बना रहा है. ऐसा ही एक शानदार उदाहरण हाल ही में वायरल हुआ है, जहां दो बुजुर्ग महिलाएं अपने स्वैग और दमदार स्टाइल से इंटरनेट पर छाई हुई हैं. इस वीडियो को देखकर आप भी कहेंगे, ये तो धूम की हीरोइन से कम नहीं!

असली राइडर्स से कम नहीं

वीडियो में दिख रहा है कि दो दादी उम्र को मात देते हुए पूरी स्टाइल में बाइक पर बैठी हैं. उनके चेहरे पर चश्मा, आत्मविश्वास से भरी मुस्कान और बेफिक्र अंदाज देखकर हर किसी के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है. दिलचस्प बात यह है कि वीडियो में भले ही बाइक स्टार्ट नहीं हो रही हो, लेकिन दोनों का कॉन्फिडेंस और स्टाइल असली राइडर्स से कम नहीं लग रहा.

पोस्ट होते ही वीडियो वायरल

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @shark_sahil_36 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट होते ही वीडियो वायरल हो गया और अब तक इसे लाखों बार देखा जा चुका है. हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक किया है और कमेंट सेक्शन में दादियों के इस अंदाज की जमकर तारीफ की है.


यह भी पढ़ें: Rinku Singh Engagement Video: इंगेजमेंट पार्टी में सांसद प्रिया सरोज के डांस ने लूटी महफिल, शर्माते नजर आए रिंकू सिंह


धूम फिल्म में ये दादी नजर आएंगी!

एक यूजर ने लिखा, इन दादियों ने तो बता दिया कि उम्र महज एक नंबर है! वहीं एक अन्य ने मजाक में कहा, अब अगली धूम फिल्म में ये दादी नजर आएंगी! ये वीडियो सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक प्रेरणा भी है कि अगर दिल जवान हो, तो उम्र चाहें जितनी भी हो, जिंदगी जीने का तरीका अलग ही होता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement