ट्रेंडिंग
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में महिला सिर्फ 12 सेकंड में बच्चे को सुला देती हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो न केवल वायरल हो गया है, बल्कि यह हर उस मां-बाप के लिए एक जरूरी Parenting Hack बनता जा रहा है जो बच्चों को सुलाने के आसान तरीके ढूंढ़ रहे हैं.
सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ नया और दिलचस्प देखने को मिलता है, लेकिन हाल ही में वायरल हुआ एक वीडियो हर पैरेंट्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इस वीडियो में एक महिला को दिखाया गया है जो एक छोटे बच्चे को बेहद आसान और कोमल तरीके से सिर्फ 12 सेकंड में सुला देती है. जिसके बाद ये आसान तरीका पैरेंट्स के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है. अगर आपने यह वीडियो अभी तक नहीं देखा है, तो जरूर देखें हो सकता है यह आपकी जिंदगी को थोड़ा आसान बना दे.
वीडियो में महिला बच्चे के सिर और गालों पर बहुत ही हल्के और प्यार भरे हाथों से मालिश करती दिख रही है. उसकी यह सॉफ्ट टच टेक्नीक देखकर लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा कि बच्चा इतनी जल्दी और इतनी आसानी से सो सकता है. यह वीडियो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं.
कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने इसे ‘जादू’ बताया है. एक यूज़र ने लिखा, 'मैंने ऐसा तरीका पहले कभी नहीं देखा, वाकई में कमाल है.' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'इस टेक्नीक को आज ही अपने बच्चे पर ट्राई करने वाला हूं.' ज्यादातर पेरेंट्स के लिए बच्चों को सुलाना एक बड़ी चुनौती होती है. खासकर तब, जब बच्चा बहुत रो रहा हो या दिनभर एक्टिव रहा हो. ऐसे में यह वीडियो उन सभी पैरेंट्स के लिए उम्मीद की किरण बनकर आया है जो हर रात बच्चों को सुलाने में घंटों बिताते हैं.
यह भी पढ़ें: कौन है इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा? की कौन सी हरकत कोर्ट ने भेज दिया जेल...
How to put a baby to sleep in 12 seconds. 😂 pic.twitter.com/AwDIDlQn9J
— The Figen (@TheFigen_) May 30, 2025
इस वीडियो से यह साफ है कि सही तरीके और प्यार भरे स्पर्श से बच्चों को आसानी से सुलाया जा सकता है. डॉक्टर और एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि बच्चों को सुलाने के लिए शांति, प्यार और सही माहौल जरूरी होता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.