Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

'पतले लड़के को डेट करो...' चहल की 'दोस्त' ने रिलेशनशिप को लेकर कह दी बड़ी बात, देखें Video

युजवेंद्र चहल और आरजे महविश के बीच डेटिंग की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं. इसको लेकर अटकलबाजियों का बाजार गर्म है. इसी बीच महविश का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो में महविश ने BF कैसा होना चाहिए इस संदर्भ में बाते कहीं हैं.

Latest News
'पतले लड़के को डेट करो...' चहल की 'दोस्त' ने रिलेशनशिप को लेकर कह दी बड़ी बात, देखें Video
Add DNA as a Preferred Source

युजवेंद्र चहल इस समय चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान अपनी दोस्त के साथ वायरल हुई फोटो को लेकर खासे चर्चा में हैं. इससे पहले वो धनश्री के साथ तलाक को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे. इन सभी रस्सा-कस्सी के बीच आरजे महविश के संग उनके डेटिंग का मामला सुर्खियों में छाता हुआ नजर आ रहा है. इसी बीच महविश की ओर से एक ऐसी बात कर दी गई, जिसको लेकर जमकर चर्चा हो रही है. इनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. सबसे दिलचस्प बात तो ये है कि युजवेंद्र चहल ने भी इंस्टा पर इस कॉन्टेंट को लाइक किया है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mahvash (@rj.mahvash)

महविश ने क्या सब कहा?

महविश ने अपने कॉन्टेटं में कहा है कि तुमको मोटे लोग अच्छे लगते हैं तो उन्हें डेट करो. जिनको पतले लोग अच्छे लगते हैं तो उनको डेट कीजिए. लंबा, छोटा, आधुनिक, अंग्रेजी बोलने वाला, जिम वाला, धनी, निर्धन, हिंदी वाला, जिसको जो अच्छा लगे उनके साथ डेट कीजिए. खुद की पसंद के बाहर के शख्स को रिश्ते में लाकर उसे छोटा मत महसूस करवाओ. अपने पार्टनर को किसी और के साथ कंपेयर मत कीजिए. सबसे खास बात ये रही कि महविश के इस रील को चहल का भी लाइक मिला है.

चहल की दोस्त हैं महविश
प्रशंसकों की ओर से इंस्टा के इस कॉन्टेंट पर खूब सारे कमेंट और लाइक्स मिल रहे हैं. कई लोग को यहां तक लिख रहे हैं कि ये सारी बातें महविश ने धनश्री के संदर्भ में कही हैं. वैसे महविश की ओर से पहले भी कहा जा चुका है कि वो और चहल मित्र हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement