ट्रेंडिंग
Viral Video: कर्नाटक के शिवमोग्गा में रहने वाला ऑयल कुमार पिछले 30 सालों से दाल, रोटी या चावल नहीं खाता है, बल्कि वह इंजन ऑयल पर जिंदा है. सोशल मीडिया पर ऑयल कुमार का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिनों कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता है, जो बेहद दिलचस्प होता है. कई बार तो यह दिल दहला देने वाला भी होता है. इसी बीच, इन दिनों कर्नाटक से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें व्यक्ति इंजन ऑयल पीता हुआ दिख रहा है. दरअसल, वह 30 सालों से रोटी, दाल या चावल नहीं खा रहा है, बल्कि उसकी पूरी डाइट सिर्फ इंजन ऑयल पर ही टिकी हुई है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया और ऑयल कुमर की जीवनशैली एक चर्चा का विषय बन गया है.
कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के रहने वाले इस अजूबे इंसान को लोग ‘ऑयल कुमार’ के नाम से जानते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल रील के बाद उनकी अनोखी जीवनशैली के बारे में जानकर लोग दंग हैं. इन दिनों यह खबर चर्चा का विषय बना हुआ है. दावा किया जा रहा है कि वह पिछले 30 सालों से भोजन में अनाज के बजाय इंजन ऑयल का सेवन कर रहा है. इस तरह वह रोजाना 7 से 8 लीटर तक इंजन ऑयल का सेवन करता है.
यह भी पढ़ें- कलछी पड़ गई छोटी तो दाल में चला दी JCB, सैकड़ों लोगों को परोसी, वीडियो सामने आया तो लोग बोले- छी-छी
सबसे हैरानी की बात यह है कि इतने वर्षों से इंजन ऑयल पीने के बाद भी उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई है. ना ही कभी वे बीमार हुए हैं. बताया जा रहा है कि वह लगभग 40 साल के हैं और यह ‘डाइट रुटीन’ उन्होंने किशोरावस्था से ही शुरू कर ली थी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.