Advertisement

कुछ इस तरह मौत को छूकर लौटा शख़्स, Viral Video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है. वीडियो पर लोगों कई तरह के कमेंट्स भी किए हैं.

 कुछ इस तरह मौत को छूकर लौटा शख़्स, Viral Video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Viral Video Social Media

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर आपने कई ऐसे खतरनाक वीडियो देखे होंगे, जिसमें मौत के बेहद करीब पहुंचे लोग भी वापस आ जाते हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. आप बस एक ही सवाल करेंगे कि कोई मौत के इतना करीब जाकर कैसे जिंदा बच सकता है. वायरल हो रहे वीडियो को देखकर यूजर्स भी हैरानी जता रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख़्स दीवार पर पैर मारकर उसे गिराने की कोशिश कर रहा है. उसे ऐसा करते कुछ देर ही हुई थी कि अचानक से दीवार गिर जाती है. अब आपको लग रहा होगा कि अचानक से गिरी दीवार की वजह से शख़्स को काफी चोट लग गई होगी लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है... 

 ये भी पढ़ें : जंगल में बाघ ने हिरण का किया शिकार, घसीटते हुए करने लगा ऐसा काम, देखें Video

बाल -बाल बची शख़्स की जान

वीडियो में देखा गया कि दीवार जब गिरने लगती है तो शख़्स भागने लगता है. इस बीच वह दूसरी तरफ की दीवार से भिड़ जाता है. वह समय रहते ही आगे बढ़ जाता है और उसकी जान बच जाती है. ऐसे में वह तेजी से हंसने लगता है. इस दिल दहला देने वाले वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है. 

 ये भी पढ़ें : 10 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया G-20 का झंडा, Viral Video देख रह जाएंगे दंग  

वायरल वीडियो पर लोगों ने जताई हैरानी

इस वीडियो को ट्विटर पर @InsaneRealitys नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और सैकड़ो लोगों ने इस वीडियो को पसंद भी किया है. वीडियो को देखकर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने कमेंट किया कि ईश्वर ने जिंदगी दी थी तो बच गया, वरना ऐसी हालत से वापस आना मुश्किल ही था. एक यूजर ने पूछा कि पत्नी किस भगवान का व्रत रखती है कि आपको एक नई जिंदगी मिल गई.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement