ट्रेंडिंग
Wedding Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा बेड पर लेटा हुआ है और दुल्हन उसके चारों ओर चक्कर लगाकर 7 फेरे ले रही है. इस दौरान पंडित जी मंत्र पढ़ रहे हैं.
शादी इंसान की जिंदगी का सबसे खुशी का पल होता है. जिसमें दूल्हा और दुल्हन ही नहीं, बल्कि उनका पूरा परिवार खुशियों में डूब जाता है. लेकिन कभी-कभी यह खुशी आने से पहले गम में बदल जाती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें शादी से पहले दूल्हे के एक हादसे में पैर टूट गए. उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. हालात ऐसे हो गए कि शादी टालने की नौबत आ गई.
लेकिन दुल्हन ने हार नहीं मानी. वह शादी की तय डेट पर खुद ही बारात लेकर अस्पताल पहुंच गई, जहां दूल्हा भर्ती था. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल के बेड पर दूल्हा लेटा हुआ है. उसके दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़ा है. दावा किया जा रहा है कि डॉक्टर ने उसे कम से कम डेढ़ महीने तक आराम करने की सलाह दी थी. लेकिन इस बीच उसकी शादी थी.
दूल्हा तो शादी टालने के लिए राजी हो गया, लेकिन दुल्हन इसके लिए सहमत नहीं हुई. उसने तय तारीख पर शादी करने का फैसला किया. फिर क्या था, शादी की तारीख आते ही दुल्हन अपने परिजनों के साथ अस्पताल पहुंच गई./
यह भी पढ़ें- क्या पूरे देश में पटाखे हो जाएंगे बैन? CJI गवई ने Diwali से पहले कह दी ये बड़ी बात
अस्पातल में 7 फेरे लेती नजर आई दुल्हन
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा बेड पर लेटा हुआ है और दुल्हन उसके चारों ओर चक्कर लगाकर 7 फेरे ले रही है. इस दौरान मंत्र पढ़ने के लिए पंडित जी भी वहां मौजूद है. इस खास पल को रिश्तेदारों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया.
इस अनोखी शादी का वीडियो @ghoshpampa165 नाम के इंस्टाग्राम आईडी पर शेयर किया गया है. जिसे अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं. यूजर्स इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. कोई तारीफों के पुल बांध रहा है तो कोई कह रहा है कि सब्र और हिम्मत हर किसी में नहीं होती.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.