Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: पार्क में रील बना रहा था लड़का, लड़की ने देखते ही भर दी मांग, वायरल हो रही ये अनोखी 'लव स्टोरी'

Viral News: भारतीय समाज में अभी तक यही परंपरा रही है कि शादी के दौरान लड़का, लड़की की मांग में सिंदूर भरता है. लेकिन इस वीडियो ने सबको चौंका दिया.

Latest News
Viral Video: पार्क में रील बना रहा था लड़का, लड़की ने देखते ही भर दी मांग, वायरल हो रही ये अनोखी 'लव स्टोरी'

viral news

Add DNA as a Preferred Source

रील बनाने की जुनून युवाओं के दिमाग पर इस कदर छाया हुआ है कि वह कुछ भी कर गुजरते हैं. कभी-कभी तो कुछ ऐसी हरकतें कर देते हैं, जिनकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक लड़की ने लड़के की मांग में सिंदूर भर दिया. जबकि आमतौर पर देखा जाता है कि लड़की की मांग में सिंदूर लगाया जाता है. 

वायरल वीडियो में लड़की बेवाक अंदाज में कह रही है कि यह लड़का रोज पार्क में वीडियो शूट करने आता था. इसे रोज-रोज देखकर मुझे प्यार हो गया. फिर एक दिन मैंने इसके मांग में सिंदूर भरकर शादी कर ली. लड़की का कहना है कि मुझे इससे प्यार है इसलिए ऐसा किया.

भारतीय समाज में अभी तक यही होता रहा है कि शादी के दौरान लड़का यानी दूल्हा, दुल्हन (लड़की) की मांग में सिंदूर भरता है. यह परंपरा हजारों वर्षों से चली आ रही है. सिंदूर को महिलाओं के लिए सुहाग का प्रतीक माना जाता है. 

यूजर ने किया मजेदार कमेंट

लेकिन इस वीडियो ने इस परंपरा को पूरी तरह पलट दिया है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, यह वीडियो पुराना है. जो देखकर ऐसा लग रहा है कि रील के लिए बनाया गया है. इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चुटकी ले रहे हैं. एक यूजर ने कहा, 'अब तो मर्द समाज को भी डर लगने लगा है.'

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement