Advertisement

उल्टा लेटकर पियानो बजाती है ये लड़की, टैलेंट ऐसा कि नहीं कर पाएंगे विश्वास

सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह उल्टा लेट कर पियानो बजा रही है. वीडियो को देखने के बाद हैरानी जाहिर कर रहे हैं.

उल्टा लेटकर पियानो बजाती है ये लड़की, टैलेंट ऐसा कि नहीं कर पाएंगे विश्वास

china girl playing piano 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दुनियाभर में टैलेंटेड लोगों की कोई कमी नहीं है. सभी लोग अपने टैलेंट को दुनिया के सामने लाना चाहते हैं. ऐसे में लोग अपने स्पेशल टैलेंट के वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. ऐसे वीडियो इन दिनों वायरल हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की के पियानो बजाने के इस अनोखे अंदाज को देखकर लोग इसके टैलेंट के दीवाने हो गए हैं. इस लड़की के पियानो बजाने का स्टाइल आपको भी हैरान कर देगा.

लड़की के पियानो बजाने का यह वीडियो चीन के शीआन (Xi'an) का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि यह लड़की बेंच पर उल्टा लेटकर पियानो बजा रही है. इस लड़की का नाम शेन है, जो बेंच पर उल्टी लेट कर पियानो बजाने के अपने टैलेंट को दिखा रही है. लड़की उल्टा लेटकर भी बड़ी आसानी से 'डॉल एंड बेयर डांसिंग' (Doll And Bear Dancing) गाना बजा रही है. शेन ने बताया कि पियानो की प्रेक्टिस करने में उसे मजा नहीं आता था इसलिए उसने नया और इंट्रस्टिंग तरीका ढूंढ लिया.

ये भी पढ़ें - ये है दुनिया की सबसे ज्यादा जहरीली मकड़ी, पल में ले लेती है जान

यहां देखें वीडियो

ये भी पढ़ें - छोटी चिड़िया का यूं ख्याल रख रहा है बच्चा, अनोखे स्टाइल से खिलाई आइसक्रीम

लड़की का अनोखे अंदाज में पियानो बजाने का यह वीडियो NowThis नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'चीन के शीआन में एक लड़की उल्टा लेटकर पियानो बजा सकती है. यह (Doll And Bear Dancing) गाना बजा रही है. शुरू में लड़की को जब मजा नहीं आया तो इसने पियानो बजाने का मजेदार तरीका ढूंढ लिया'. 

वायरल वीडियो को खबर लिखे जाने तक 30 हजार से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं. कई यूजर्स इस लड़की के टैलेंट की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों को लड़की का इस तरह पियानो बजाने का अंदाज अजीब लग रहा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement