Advertisement

Viral Video: छोटी चिड़िया का यूं ख्याल रख रहा है बच्चा, अनोखे स्टाइल से खिलाई आइसक्रीम

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा चॉपस्टिक से छोटी चिड़िया को आइसक्रीम खिला रहा है.

Viral Video: छोटी चिड़िया का यूं ख्याल रख रहा है बच्चा, अनोखे स्टाइल से खिलाई आइसक्रीम

Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरनेट पर रोजाना कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जो लोगों के दिल को छू लेता है. इंस्टाग्राम के जरिए एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जो आपका भी दिल जीत लेगा. इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा बड़े ही प्यारे अंदाज में छोटी चिड़िया की देखभाल कर रहा है. इस बच्चे की प्यारी सी हरकते सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है. 

वायरल वीडियो में बच्चा जमीन पर बैठा हुआ है. बच्चा छोटी चिड़िया की देखभाल करता हुआ नजर आ रहा है. इस छोटे से बच्चे की मासूमियत देखते ही बनती है, जिस उम्र में बच्चे अपने हिस्से की चीजें किसी को छूने भी नहीं देते ऐसे में ये बच्चा अपने हाथ से इस छोटी चिड़िया को आइस्क्रीम खिला रहा है. यहीं कारण है कि इस बच्चे की मासूमियत यूजर्स का दिल जीत रही है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें - सोनिया गांधी के जूते का फीता बांधते नजर आए राहुल गांधी, वायरल हुई तस्वीर

यहां देखें वीडियो

ये भी पढ़ें - इस महंगी मछली को खाने पर हो सकती है जेल, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

वायरल वीडियो को earthfirforever नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है. वीडियो को खबर लिखे जाने तक 34 लाख से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं और 2 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. यूजर्स इस बच्चे की सराहना कर रहे हैं और कई लोग बच्चे के इस काम के लिए उसको शाबाशी दे रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement