ट्रेंडिंग
Digital Momo Service: प्रयागराज में डिजिटल स्नान के बाद अब डिजिटल मोमोज खाने की बारी है. एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें डिजिटल तरीके से मोमो खिलाए जा रहे हैं. आइए देखते है वीडियो
Digital Momo Service: मोमोस, पिज्जा और गोलगप्पे जैसी चीजें देखकर लगभग सभी को इसे खाने की क्रेविंग होने लगती हैं. कई लोग तो खुद को कंट्रोल ही नहीं कर पाते, लेकिन अपने डाइट प्लान और हेल्थ को बारे में सोचकर रुक जाते हैं, पर अब कोई दिक्कत नहीं है दिल्ली के एक रेस्टोरेंट ने ऐसी सुविधा लांच जिससे आप डिजिटल मोमो का स्वाद ले सकते हैं खास बात तो ये है कि इससे आपके स्वास्थ्य पर कोई प्रभाव नहीं पडे़गा. बल्कि इसके लिए न तो आपको कही जाना है और न ही कुछ ऑर्डर करना है, आपको तो सिर्फ एक फोटो शेयर करनी है.
डिजिटल मोमोज सेवा शुरू
दरअसल महाकुंभ 2025 के दौरान डिजिटल स्नान बहुत चर्चा में आया है. जिसमें एक युवक आपकी तस्वीर को गंगा मइया में स्नान करा रहा था. अब इसी तरह मशहूर फूड जॉइंट गेम ऑफ मोमोज नाम के रेस्टोरेंट की तरफ से वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में युवक कह है कि "हाय, हम डिजिटल मोमो सर्विस प्रोवाइड करते है. जैसे की आपके जिम ट्रेनर या फिर घरवाले जंक फूड खाने से मना करते है या फिर हर शाम 6 बजे मोमोस खाने की तलब उठती है तो आप अपनी फोटो हमे भेज दीजिए हम आपको मोमोज खिलाएंगे.
लोग कर रहे है मजेदार कमेंट्स
कुछ ही समय में ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो गया है. लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. ये भी हो सकता है कि ये वीडियो केवल हंसी-मजाक के लिए ही बनाया गया हो. इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा भैया "भैया एक तंदूरी डिजिटल मोमो सर्विस मिलेगी क्या". एक तो कह रहा है कि सर जरूर ऑर्डर करता पर मैने कल ही मोमोज खाए हैं. एक ने कहा है कि 'किसी को डिजिटल यूएसए घूमना हो तो मुझे डीएम करे.'
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.