Advertisement

Viral: अस्पताल के बेड पर अंकल के दोस्त ने किया अजीब प्रैंक, Video देख नहीं रुकेगी हंसी

Viral News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अस्पताल में अंकल के दोस्त ने उनसे ऐसा प्रैंक किया कि वो सदमे में चले गए. इस वीडियो को देख लोगों की हंसी रुक नहीं रही. 

Latest News
Viral: अस्पताल के बेड पर अंकल के दोस्त ने किया अजीब प्रैंक, Video देख नहीं रुकेगी हंसी
Add DNA as a Preferred Source

Viral Video News: सोशल मीडिया पर आए दिन मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं. जो लोगों की हंसी का कारण बनते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इसमें अस्पताल के बिस्तर पर लेटे एक व्यक्ति के साथ उसके दोस्तों ने ऐसा मजाक किया कि वह पूरी तरह से गहरे सदमे में चला गया. इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

क्या है वीडियो में?
वीडियो में एक शख्स को अस्पताल के बेड पर लेटे हुए दिखाया गया है. लग रहा है कि वह किसी बीमारी का इलाज करवा रहा है. तभी उसके दोस्त और कुछ रिश्तेदार उसे देखने पहुंचते हैं. शुरुआत में वह व्यक्ति अपने प्रियजनों को देखकर खुश होता है, लेकिन कुछ ही पल बाद, वार्ड बॉय चादर के नीचे से एक रोते हुए बच्चे के गुड्डे (डॉल) को निकालता है. यह देखकर वहां मौजूद लोग शख्स को बधाई देने लगते हैं. अचानक हुई इस घटना से शख्स पूरी तरह हैरान रह जाता है. सोचने लगता है कि यह कैसे संभव हो सकता है. उसकी कंफ्यूजन और सदमे से भरी हालत का वीडियो वहां मौजूद एक दोस्त रिकॉर्ड कर लेता है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NAUGHTYWORLD (@naughtyworld)


ये भी पढ़ें- Bihar Politics: Lalu Yadav के ऑफर पर नीतीश कुमार का जवाब, 'अब हम हमेशा साथ हैं...'  


इंटरनेट पर छाया वीडियो
यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर @naughtyworld नाम के पेज से पोस्ट किया गया है. खबर लिखे जाने तक इसे लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है. वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है, जिसमें लोग शख्स के रिएक्शन पर मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, अंकल इस प्रैंक को जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे. दूसरे ने कमेंट किया, बेचारे अंकल, उनकी हालत तो देखने लायक है. वहीं, एक और यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, अंकल अब इस रहस्य का जवाब ढूंढते रहेंगे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement