Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Video Viral: दो सिर वाला सांप देख इंटरनेट हैरान, लोग बोले- ऐसा भी होता है क्या? देखें

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप के दो सिर नजर आ रहे हैं. इस अनोखे नज़ारे ने लोगों को चौंका दिया है और वीडियो देखने वाले हर किसी ने अपनी हैरानी जाहिर की है.

Video Viral: दो सिर वाला सांप देख इंटरनेट हैरान, लोग बोले- ऐसा भी होता है क्या? देखें

two headed snake viral video

Add DNA as a Preferred Source

सोशल मीडिया पर एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप को दो सिर के साथ देखा जा सकता है। यह दृश्य जितना हैरान करने वाला है, उतना ही दुर्लभ भी। वीडियो में सांप को जिंदा और सक्रिय दिखाया गया है, जो अपने एक सिर से शिकार करता हुआ नजर आता है. इसे देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स हैरानी और जिज्ञासा से भर गए हैं.

चूहे को शिकार बनाता है दो मुंह वाला सांप

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि दो मुंह वाला सांप एक कंटेनर में रखा गया है. उसके पास एक जिंदा चूहा छोड़ा जाता है, जिसे देखते ही सांप का एक सिर तुरंत हरकत में आ जाता है. वह चूहे को पकड़ता है और धीरे-धीरे निगलने लगता है. यह पूरा सीन कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है और अब तक लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं.

क्या वाकई में होते हैं दो सिर वाले सांप?

लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है. क्या दो मुंह वाले सांप असल में होते हैं या यह वीडियो एडिट किया गया है? जवाब है, हां, ऐसे सांप जैविक रूप से संभव हैं. इस दुर्लभ अवस्था को वैज्ञानिक भाषा में बाइसेफली (Bicephaly) कहा जाता है. ये उसी स्थिति जैसी होती है जब किसी जीव का भ्रूण पूरी तरह से विभाजित नहीं होता और एक ही शरीर पर दो सिर विकसित हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें-Video में देखिए कैसे सेकंडों में रंग बदलता है गिरगिट, जानें क्या है इसका प्राकृतिक और वैज्ञानिक कारण

जंगलों में नहीं, रिसर्च सेंटरों में पाए जाते हैं

दो सिर वाले सांप जंगल में लंबे समय तक जीवित नहीं रह पाते क्योंकि उनके दोनों सिर शिकार को लेकर आपस में उलझ सकते हैं. यही वजह है कि आमतौर पर ऐसे सांप चिड़ियाघरों या रिसर्च प्रयोगशालाओं में रखे जाते हैं, जहां उनकी देखभाल और अध्ययन किया जाता है.

इंटरनेट पर मचा हड़कंप

इस वायरल वीडियो को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है. कुछ यूजर्स इसे चमत्कार मान रहे हैं तो कुछ ने इसे फर्जी बताकर खारिज कर दिया है. हालांकि, वीडियो की लोकेशन या इसकी सच्चाई की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन इतना जरूर है कि इसने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है.

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement