Advertisement

Viral: भैंसे की ताकत के आगे ढेर हुआ जंगल का राजा, शेर की हालत देख लोग हैरान, देखें Video

भैंसे और शेर की इस भिड़ंत ने साबित किया कि जंगल में केवल ताकतवर होना ही काफी नहीं है. वीडियो ने दर्शकों को रोमांचित करने के साथ-साथ प्रकृति का संतुलन समझाने का संदेश भी दिया है.

Latest News
Viral: भैंसे की ताकत के आगे ढेर हुआ जंगल का राजा, शेर की हालत देख लोग हैरान, देखें Video
Add DNA as a Preferred Source

Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के आपसी संघर्ष के वीडियो अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं. ऐसा ही एक रोमांचक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल के राजा कहे जाने वाले बब्बर शेर और एक जंगली भैंसे के बीच जबरदस्त मुकाबला देखा जा सकता है. भैंसे ने अपनी ताकत और आक्रामकता से शेर को इस कदर पछाड़ दिया कि वह जान बचाकर भागने पर मजबूर हो गया.

भैंसे ने दिखाया दम, शेर ने दिखाई पीठ
वीडियो में नजर आता है कि शेर भैंसे पर हमला करने की कोशिश करता है, लेकिन भैंसा तुरंत पलटवार करते हुए उसे अपनी सींगों से दूर भगा देता है. शेर बार-बार कोशिश करता है, लेकिन भैंसे की ताकत के आगे उसकी एक न चलती. आखिरकार, शेर अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग निकलता है. भैंसे के इस साहसिक प्रदर्शन ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया है. 

'लगता है भाई नाराज हो गए हैं'
दरअसल, इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Am_Blujay नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसके कैप्शन में लिखा गया है , 'लगता है भाई नाराज हो गए हैं.'


ये भी पढ़ें: Viral: जब बीच बाजार में ही भिड़ गए स्पाइडरमैन और सैंटा, फिर हो गई खतरनाक फाइट, खूब चले लात-घूंसे देखें Video


लोगों ने लिए शेर के मजे, भैंसे को बताया हीरो

इस वीडियो पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, जंगल का राजा आज खुद प्रजा के सामने शर्मिंदा हो गया. वहीं, दूसरे ने लिखा, भैंसा तो असली हीरो निकला, जिसने शेर को उसकी औकात दिखा दी. वहीं कुछ लोगों ने इसे प्राकृतिक संतुलन और जंगल की सच्चाई का बेहतरीन उदाहरण बताया. 
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement