Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral News: हैदराबाद के इस स्टार्टअप ने कुत्ते को बनाया ऑफिस का बॉस! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Chief Happiness Officer

Viral News: हैदराबाद की स्टार्टअप Harvested Robotics ने अपने ऑफिस में गोल्डन रिट्रीवर को Chief Happiness Officer नियुक्त किया है.जिसके बाद से सोशल मीडिया पर इस क्यूट भर्ती की खूब तारीफ हो रही है.

Latest News
Viral News: हैदराबाद के इस स्टार्टअप ने कुत्ते को बनाया ऑफिस का बॉस! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Chief Happiness Officer
Add DNA as a Preferred Source

Viral News: आजकल हर कोई मीटिंग्स, डेडलाइन्स और टारगेट्स में उलझा हुआ रहता है. ऐसे में अगर कोई बिना बोले आपकी टेंशन दूर कर दे, बस अपनी पूंछ हिलाकर… तो कैसा लगेगा? हैदराबाद की टेक स्टार्टअप Harvested Robotics ने कुछ ऐसा ही किया, उन्होंने ऑफिस में एक गोल्डन रिट्रीवर डॉग को नौकरी दे दी! जी हाँ, Denver नाम का ये प्यारा सा डॉग अब इस कंपनी का आधिकारिक Chief Happiness Officer (CHO) बन गया है. 

ना कोडिंग, ना रिपोर्ट्स… सिर्फ प्यार और पॉजिटिव एनर्जी!

कंपनी के को-फाउंडर राहुल अरेपाका ने लिंक्डइन पर Denver की तस्वीर के साथ लिखा, 'ये कोड नहीं करता, मीटिंग्स में नहीं बोलता… बस ऑफिस आता है, सबका दिन बना देता है.' उन्होंने पोस्ट में आगे बताया कि अब कंपनी पेट-फ्रेंडली हो गई है और Denver को कंपनी के सबसे अच्छे perks भी दिए गए हैं. मतलब बाकी एम्प्लॉइज को भी थोड़ी जलन तो बनती है!

सोशल मीडिया हुआ कुत्ते की क्यूटनेस पर फिदा

जैसे ही सोशल मीडिया पर ये पोस्ट वायरल हुआ लोगों ने कमेंट्स सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया की बाढ़ ला दी. किसी ने कहा, अब हर ऑफिस में एक CHO होना चाहिए! वहीं कुछ अन्य यूजर ने लिखा बिल्कुल प्यारा और पॉजिटिव फैसला, इस सोच को सलाम है . Denver की मासूम शक्ल और wagging tail ने इंटरनेट का दिल जीत लिया. 


यह भी पढ़ें: 19-20 का ही तो फर्क है! भुवनेश्वर मंदिर में प्रसाद बांटते हुए 'कोहली बाबा' का Video Viral


पेट्स और प्रोडक्टिविटी नया कॉर्पोरेट ट्रेंड?

Denver की ये नई भूमिका सिर्फ एक सोशल मीडिया ट्रेंड नहीं, बल्कि वर्कप्लेस वैलनेस की दिशा में बड़ा कदम है. रिसर्च भी कहती है कि पेट्स ऑफिस में स्ट्रेस को कम करते हैं और टीम के बीच पॉजिटिव माहौल बनाते हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement