Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Hug Post: पत्नी को अंतिम बार गले लगाना क्या होता है, दिल्ली के इस शख्स से जानें, वायरल पोस्ट पर भावुक हुए यूजर्स

सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने अपनी पत्नी को अंतिम बार गले लगाने की बातें लिखी हैं. यह पोस्ट इतना भावुक है कि यूजर्स भी इमोशनल हो रहे हैं.

Latest News
Viral Hug Post: पत्नी को अंतिम बार गले लगाना क्या होता है, दिल्ली के इस शख्स से जानें, वायरल पोस्ट पर भावुक हुए यूजर्स
Add DNA as a Preferred Source

Viral Hug Post: दिल्ली के एडवरटाइजिंग प्रोफेशनल प्रताप सुथान का एक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों के दिलों को छू रहा है. प्रताप ने अपनी गुजर चुकी पत्नी को  अंतिम बार गले लगाने का पोस्ट शेयर लिंक्डिन पर शेयर किया है. प्रताप का यह पोस्ट सभी को अपने जीवन के अंतिम क्षणों की ताकत की याद दिलाता है. यह पोस्ट बताता है कि जीवन में कभी भी कुछ भी हो सकता है इसलिए जो पल आपके पास है उसका भरपूर आनंद लें. क्या पता कल वो शख्स हो या न हो जिसके साथ आज आप खुश हैं.  

सुथान ने पोस्ट में याद किया, 'वह एक आम सुबह थी जब पत्नी को अस्पताल ले जाने से पहले गले लगाया. तब यह नहीं मालूम था कि यह अंतिम बार गले लगाना होगा. इसलिए अब समझ आता है कि अच्छे से गले लगाएं.' 

सुथान ने आगे लिखा, 'मेरे लिए, यह आशा से भरा आलिंगन था. लेकिन अब मुझे एहसास हुआ कि उसके लिए यह अलग था- किसी ऐसे व्यक्ति का मौन, आलिंगन जो हमेशा के लिए अलविदा कह रहा हो. यह एक ऐसा आलिंगन है जिसे मैं जीवन भर अपने साथ रखूंगा. कोई भी दूसरा आलिंगन कभी भी इसके करीब नहीं आ सकता.'

भावनाओं से भरे इस पोस्ट में सुथान ने अनकहे स्पर्श की भाषा को गहरे तौर पर समझाया. उन्होंने लिखा, एक आलिंगन (Hug) शब्दों से कहीं अधिक गहरा होता है. आलिंगन चाहें बूढ़े होते माता-पिता और बच्चों के बीच हो, सैनिक और माताओं के बीच हो, लवर्स या अजनबियों के बीच हो, बस एक गहरी भावना से जोड़ देता है. 

उन्होंने समझाया, 'एक आलिंगन मिलन हो सकता है. यह बिछुड़न हो सकता है. यह प्यार को रोक सकता है या उसे जिंदा रख सकता है. पर ये सिर्फ आलिंगन नहीं हो सकता.  एक ऐसे वक्त में जब डिजिटल इंटरेक्शन्स ने फिजिकल प्रेजेंस को रिप्लेस कर दिया है. उन्होंने एक बहुत ही जरूरी बात कही, अगर आपको आज किसी को रोकने का मौका मिलता है, तो उसे ऐसे रोकें जैसे आप उसके असली अर्थ को जानते हैं.'
 
पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, 'क्योंकि कभी-कभी, एकमात्र चीज जो हमें पूरा रखती है, वह है उस व्यक्ति की याद जिसने हमें जाने से ठीक पहले थामा था. मैं इसकी गारंटी दे सकता हूं.'


यह भी पढ़ें - Flight Cancellation Alert: इंडिगो और एयर इंडिया ने इन शहरों में फ्लाइट्स कीं कैंसिल, सुरक्षा कारणों से लिया फैसला


 

भावुक हुए यूजर्स

सुथान के पोस्ट ने यूजर्स को भावुक कर दिया है. सोशल मीडिया पर उन्हें भावुक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. यूजर्स भी अब उन स्टोरीज को बयां कर रहे हैं जो उन्होंने महसूस की हैं. एक यूजर ने लिखा, सही कहा, मैं इससे खुद को जोड़ सकता हूं. जब मैंने अपना छोटा भाई खोया. लगभग दो सालों तक अस्पतालों के चक्कर लगाता रहा. अस्पताल में भर्ती कराना, इमरजेंसी में ले जाना, आईसीयू कमरा दूसरा घर बन गया था तब.'  एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हम ऐसी दुनिया में रहते हैं जो स्पर्श से बहुत दूर भागती है और स्क्रीन के पीछे छिपती जा रही है. हम नजदीकियों से बचना चाहते हैं. पर हम एक-दूसरे के लिए बने हैं. दूरी के लिए नहीं.'  
 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement