ट्रेंडिंग
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शख्स का जुगाड़ देखकर आपका भी दिमाग घूम जाएगा. वीडियो देख आप भी कहेंगे कि बंदे ने क्या दिमाग लगाया है.
सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. कभी किसी का डांस, कोई स्टंट तो कभी मस्ती भरे वीडियो. लेकिन हाल ही में सोशल मीडिय पर अनोखे जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स चाय छानने के लिए छन्नी का इस्तेमाल नहीं करता, बल्कि एक कागज टुकड़े से चाय छान लेता है. इस क्रिएटिव आइडिया को देखकर लोग हैरान भी हैं और तारीफ भी कर रहे हैं. वहीं, कई लोगों ने इसे लेकर सावधान रहने की सलाह भी दे रहे हैं.
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @choudhary_p.k.karwasara_3660 नाम के यूजर ने पोस्ट किया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, टेक्नोलॉजीया. इस वीडियो को अब तक 14 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, वहीं 14 हजार से ज्यादा लाइक्स और 70 से ज्यादा कमेंट्स भी मिल चुके हैं. वीडियो में शख्स चाय के बर्तन के किनारे एक अखबार के टुकड़े को इस तरह से लगाता है कि वह छन्नी की तरह काम करने लगे. इसके बाद वह आराम से चाय को कप में पलट देता है और चाय पूरी अच्छे तरह छन जाती है. चायपत्ती एकदम रुक जाती है और बिना छन्नी के भी बढ़िया चाय छन जाती है.
ये भी पढ़ें-नशे में शख्स ने एक्सप्रेसवे पर दौड़ाया ऊंट, गाड़ियों के बीच बेकाबू हुआ जानवर, Video Viral
हालांकि, यह तरीका हर किसी के लिए नहीं है. कुछ यूजर्स ने इसे हेल्थ और हाइजीन दोनों के लिए खतरनाक बताया है. कई लोगों ने कहा कि अखबार के कागज में इंक लगी होती है, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है. वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने लिखा, ये जुगाड़ हमने भी किया था मजबूरी में. दूसरे ने लिखा, चाय मस्त है, लेकिन अगली बार सफेद कागज यूज करो. वहीं, तीसरे यूजर ने मजाक में कहा, भाई पेट में अखबार छाप दोगे क्या?
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से