Advertisement

Viral Animal rescue video: बर्फीले दलदल में जम गया मगरमच्छ, आदमी ने जान खतरे में डालकर किया रेस्क्यू

Viral Video से मगरमच्छों के बर्फ जमने पर खुद को जिंदा रखने की तरकीब का भी पता चलता है. यह वीडियो अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना का है.

Viral Animal rescue video: बर्फीले दलदल में जम गया मगरमच्छ, आदमी ने जान खतरे में डालकर किया रेस्क्यू

Frozen Alligator का यह फोटो ट्विटर पर वायरल हुए वीडियो से लिया गया है.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अमेरिका (United States of America) में बर्फ पड़ने के कारण एक दलदल (Frozen Swamp) का पानी जम जाने के चलते एक मगरमच्छ (Aligator Viral Video) भी उसमें जम गया. हालांकि नॉर्थ कैरोलिना (North Carolina) के स्वाम्प पार्क (Swamp Park) में दलदल के जमने से पहले मगरमच्छ ने अपना मुंह उसकी बर्फीली सतह से बाहर निकाल लिया, जिससे वह सांस लेकर जिंदा रह सका. अमेरिका में मगरमच्छ जितने हमलावर और खूंखार होते हैं, उसे देखते हुए शायद ही कोई इस मगरमच्छ की मदद करने की सोचता, लेकिन एक आदमी ने अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए बर्फीले दलदल को खोदकर इस मगरमच्छ को आजाद करा दिया है. जॉर्ज हॉवर्ड (George Howard Aligator Saver) नाम का यह आदमी स्वाम्प पार्क का मैनेजर है, जिसकी बर्फीला दलदल खोदने की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और उसे बेहद दयालु बताकर तारीफ की जा रही है.

पढ़ें- होटल में बिना कपड़ों के निकली महिला, जमकर मचाया उत्पात, बदतमीजी का वीडियो वायरल

इस कारण निकाला मगरमच्छ को बर्फ से

स्वाम्प पार्क मगरमच्छों का प्राकृतिक आवास है. जॉर्ज हॉवर्ड के मुताबिक, स्वाम्प पार्क में इस्ले बीच समुद्र तट (Ocean Isle Beach) से रेस्क्यू किए गए मगरमच्छों को रखा जाता है. हॉवर्ड का कहना है कि वे कोशिश करते हैं कि यहां रहने वाले मगरमच्छों को रिलेक्स करने लायक माहौल मिलता रहे. इसी कारण उन्होंने दलदल में जमे मगरमच्छ की जान बचाई है. हॉवर्ड का मगरमच्छ की जान बचाने वाला वीडियो तान्सु येगान (Tansu Yegan) नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर साल 2018 में पोस्ट किया था यानी यह वीडियो अब का नहीं बल्कि 4 साल पुराना है. इस वीडियो को अब तक 90 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. 

Viral Video: 'मुझे गर्लफ्रेंड दे दो' देखें Delhi Metro में पोस्टर लगाकर ऐसा क्यों कर रहा है यह लड़का

मगरमच्छ 'ब्रुमेशन' के जरिये बचाते हैं जान

इस वीडियो में मगरमच्छों के बर्फीले दलदल में जान बचाने के तरीके की भी जानकारी मिलती है. इस साल लिखे गए एक लेख में चार्लोट ऑब्जर्वर नाम की राइटर ने जॉर्ज हॉवर्ड के हवाले से इस तरीके को विस्तार से बताया है. हॉवर्ड के मुताबिक, मगरमच्छों के पास यह महसूस करने की जबरदस्त क्षमता होती है कि पानी फ्रोजन पॉइंट पर कब पहुंचने वाला है. जब पानी फ्रिज होने लगता है तो वे ऐन मौके पर अपनी नाक जमती हुई सतह से बाहर हवा में निकाल लेते हैं. मगरमच्छों की इस जमी हुई स्थिति को ब्रुमेशन (Brumation) कहते हैं, जो बहुत हद तक हाइबरनेशन (Hibernation) जैसी होती है, जिसका उपयोग ज्यादातर सरीसृप जिंदा रहने के लिए करते हैं. 

FIFA World Cup Winner: ट्रॉफी लेते वक्त मेसी ने पहना था काला गाउन, इसकी कीमत जानकर होश उड़ जाएंगे

वॉशिंगटन पोस्ट को दिए एक अन्य इंटरव्यू में हॉवर्ड ने कहा था कि यह मेरी देखी हुई सबसे हैरान करने वाली बात है. पहलेपहल मैं चिंता में था, लेकिन फिर मुझे अहसास हुआ कि वे ऐसा जानबूझकर कर रहे हैं और यह उनके सांस लेने का इकलौता तरीका है. तब मैंने सोचा कि वे कितने बुद्धिमान होते हैं?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement