Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: बेबी बंदर को केला छीलकर खिला रही है मां, दिल छू लेगा ये वीडियो

Baby Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेबी बंदर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसकी मां उसे केला छीलकर खिला रही है.

Viral Video: बेबी बंदर को केला छीलकर खिला रही है मां, दिल छू लेगा ये वीडियो

Baby Monkey Viral Video 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Baby Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें से कुछ बहुत फनी होते हैं तो कुछ वीडियोज यूजर्स के दिल को छू लेते हैं. इस बार जो वीडियो सामने आया है उसमें एक बेबी बंदर अपनी मां के साथ नजर आ रहा है. इसमें कोई शक नहीं कि वायरल वीडियोज में बंदरों के वीडियो सबसे ज्यादा फनी और मजेदार होते हैं. मगर बंदरों से जुड़ा ये वायरल वीडियो बहुत ही प्यारा हैं जिसने यूजर्स का दिल जीत लिया है. 

वायरल वीडियो में एक बंदर मां अपने बच्चे के साथ पेड़ की लकड़ी के पास बैठी हुई है. वह अपने बच्चे को केला खाने के लिए देती है. बच्चे को केला देने से पहले वह इसे छिलती है. बंदर का यह वीडियो बहुत ही प्यारा लग रहा है. मां बड़े आराम से केले को छिलती है इतने में केले का छिलका बच्चे के सिर पर गिर जाता है, फिर वह बच्चे के सिर से छिलके को हटाती है. इसके बाद बंदर मां अपने बच्चे को केला खाने के लिए देती है. दोनों का केला बांटकर खाने का यह वीडियो देख कर यूजर्स बहुत खुश हैं. 

ये भी पढ़ें - मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर तेज रफ्तार कार और एंबुलेंस की टक्कर, 5 की मौत

ये भी पढ़ें - कचरे से करोड़ों की कमाई करता है ये शहर, लागत जान रह जाएंगे हैरान

बंदरों के इस वायरल वीडियो को monkeyadore नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है 'बच्चे की मदद करती मां' वायरल वीडियो को खबर लिखे जाने तक 2 लाख 70 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. 8 हजार से ज्यादा यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है. यूजर्स मां बच्चे के इस प्यार की खूब तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा - इतना स्मार्ट बंदर!

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement