Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

VIRAL VIDEO: बिल्ली बनी चूहों की फैन, खाना-पीना छोड़ मोबाइल से चिपकी ‘म्याऊं क्वीन’

मध्यप्रदेश के सतना जिले के भैंसखाना इलाके से एक पर्शियन बिल्ली "शहजादी" सोशल मीडिया पर छा गई है। अकरम खान की ये पालतू बिल्ली अपनी क्यूटनेस और चूहों की रील्स देखने की आदत के चलते इंटरनेट सेंसेशन बन गई है। लोग इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.

VIRAL VIDEO: बिल्ली बनी चूहों की फैन, खाना-पीना छोड़ मोबाइल से चिपकी ‘म्याऊं क्वीन’

persian cat viral video

Add DNA as a Preferred Source

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पर्शियन बिल्ली ने धूम मचा रखी है, और इसकी क्यूटनेस देख लोग एक ही बात कह रहे हैं "इतनी क्यूटनेस कहीं देखी नहीं" मामला है मध्यप्रदेश के सतना जिले के भैंसखाना इलाके का, जहां अकरम खान की पालतू बिल्ली "शहजादी" इन दिनों इंटरनेट की नई स्टार बन गई है.

आम बिल्लियों से बिल्कुल अलग

शहजादी नाम की यह फूली-फूली पर्शियन कैट आम बिल्लियों से बिल्कुल अलग है. उसे चूहों से लड़ने में नहीं, बल्कि उन्हें रील्स में देखने में मजा आता है. अकरम खान बताते हैं, जब से इसे मोबाइल में चूहों वाली रील दिखाई, तब से इसकी जिंदगी ही बदल गई है. अब तो खाना-पीना छोड़कर दिन-रात स्क्रीन से चिपकी रहती है.

रील्स की लत में भूली अपनी बिल्लीपना

इस वायरल वीडियो में शहजादी को बड़े ध्यान से मोबाइल स्क्रीन पर चूहों की हलचल को निहारते हुए देखा जा सकता है. उसकी आंखों में एकटक नजारे देखने की लगन और कभी-कभी पंजा मारने की कोशिश ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है.

 

इंटरनेट पर बनी नई सनसनी

शहजादी की ये हरकतें अब वायरल हो चुकी हैं. इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर लोग इस बिल्ली की वीडियो को शेयर कर रहे हैं और ट्रेंड कर रहा है. तो अगली बार जब आपकी बिल्ली कुछ उटपटांग करे, तो हो सकता है अगला वायरल वीडियो आपके ही मोबाइल से आए.

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement