Advertisement

मेट्रो में लड़कियों ने बनाया डांस वीडियो, पब्लिक बोली- कहां हैं इनके मां-बाप?

लड़की मेट्रो में अचानक ठुमके लगाने शुरू कर देती है. लोग हैरत से उन्हें देखते हैं. वीडियो पर लोग गजब कमेंट कर रहे हैं.

मेट्रो में लड़कियों ने बनाया डांस वीडियो, पब्लिक बोली- कहां हैं इनके मां-बाप?

सोशल मीडिया पर लड़की का डांस हुआ वायरल.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली मेट्रो में दो लड़कियों के डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि पब्लिसिटी का क्रेज लोगों से सिर पर इस हद तक चढ़ गया है कि वे पब्लिक प्लेस पर भी ऊट-पटांग हरकतें करने से बाज नहीं आते हैं. दो लड़कियों  के इस डांस को देखकर साथ बैठे यात्री भी असहज हो जाते हैं. 

मेट्रो तेज रफ्तार से चल रही होती है. पीछे मेट्रो में स्टेशन से जुड़ी आवाज आ रही होती है, तभी दोनों लड़कियां डांस करने लगती हैं. एक लड़की वीडियो बना रही होती है. लड़की चलती मेट्रो में डांस कर रही है. कुछ लोग उसे देख रहे होते हैं, कुछ आंखे फेर लेते हैं.

इसे भी पढ़ें-  LAC Dispute: गलवान में घोड़े दौड़ा रही भारतीय सेना, चीन की हर चाल पर आर्मी की नजर, VIDEO वायरल

 मेजर डीपी सिंह ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है. दोनों लड़कियों का वीडियो देखते-देखते सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं. वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं.

क्या बोल रहे हैं लोग?

कुछ लोग लोग लड़की की हरकतों को गलत कह रहे हैं. कई लोगों ने इसे 'पब्लिसिटी स्टंट' करार दिया है. वहीं कुछ लोगों ने कहा है कि लड़की अटेंशन सीकर है. कुछ लोगों ने लिखा है कि दिल्ली मेट्रो को ऐसी हरकतों पर जुर्माना लगाना चाहिए जिससे यात्रियों को परेशानी न हो. कुछ लोगों ने भद्दे कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा, 'इस कन्या के मां-बाप कहां हैं?'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement