Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

कुत्ते ने बेवजह काटा तो 'वीगन' से मांसाहारी बन गया शख्स, कहा- अब नहीं करुंगा जानवरों से प्यार

सोशल मीडिया पर एक वीगन एनफ्लुएंसर के मांसाहारी बनने का किस्सा खूब वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं कि इस दिलचस्प किस्से के बारे में-

कुत्ते ने बेवजह काटा तो 'वीगन' से मांसाहारी बन गया शख्स, कहा- अब नहीं करुंगा जानवरों से प्यार
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आज कुछ लोग वीगन डायट फॉलो करते हैं. इसके चलते वे केवल शुद्ध तौर पर पेड़-पौधों से मिलने वाला खाना ही खाते हैं. इसके अलावा वीगन लोग दूध से बनने वाली चीजों से भी पूरी तरह परहेज करते हैं. आप सोच रहे होंगे कि आखिर हम आपको यह सब क्यों बता रहे हैं? दरअसल, इन दिनों एक वीगन शख्स की कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस कहानी को पढ़ने के बाद जहां कुछ लोग हैरान हैं तो वहीं कई जमकर ठहाके लगा रहे हैं. 

क्या है पूरा मामला?
शख्स का नाम मैरियानो (Mariano de la Canal) है. मैरियानो एक सोशल मीडिया एनफ्लुएंसर है जो अक्सर जानवरों के अधिकारों की बाते किया करता था. वह अक्सर लोगों से जानवरों को प्यार करने और उनको भी एक बेहतर जीवन देने के लिए अपील किया करता था लेकिन फिर अचानक एक दिन उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया. 

यह भी पढ़ें: Oh God! सास ने बंद किया टीवी, गुस्से में बहू ने काट खाई उसकी तीन उंगलियां

मैरियानो ने बताया कि अब वह वीगन डायट फॉलो नहीं करेगा और ना ही जानवरों के हित में कोई भी बात करेगा. यह सुनकर मैरियानो के फैंस दंग रह गए. एनफ्लुएंसर ने इसके पीछा का कारण भी बताया.

मैरियानो ने बताया, 'मैं हमेशा ही जानवरों के अधिकारों की बातें किया करता था. अक्सर लोगों से कहा करता था कि हमें जानवरों से प्यार करना चाहिए,  जानवरों की हत्या से परहेज करना चाहिए. वीगन डायट को फॉलो करना चाहिए लेकिन अब मैं खुद ही इन सब चीजों से दूर रहने वाला हूं.' अर्जेंटीना के रहने वाले मैरियानो ने इसका कारण बताते हुए कहा, 'मैं चुपचाप एक रास्ते से जा रहा था और वहां एक कुत्ते ने बेवजह मुझे आकर काट लिया. मैं समझ ही नहीं पाया कि उसने ऐसा क्यों किया. मुझे इतना ज्यादा ठगा हुआ महसूस हुआ कि उसी पल से मैंने अपना रास्ता बदल दिया. मैंने तत्काल ही वीगन डायट को बदलकर मांसाहारी बनने का फैसला कर लिया.'

यह भी पढ़ें: Viral Video: सांड के अटैक से बचने के लिए गाड़ी की छत पर चढ़ा, यूं फेल हुई बचने की तरकीब

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, मैरियानो ने कुत्ते के काटने के तुरंत बाद McDonald's जाकर नॉन वेजिटेरियन बर्गर खाया और लोगों को उसकी जानकारी भी दी. वहीं, अब इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. जहां कुछ लोग एनफ्लुएंसर के इस फैसले को सही बता रहे हैं तो वहीं, कई लोगों ने इसका विरोध भी किया. यूजर्स का कहना है कि केवल एक कुत्ते की वजह से जानवरों से नफरत करना ठीक नहीं है. उन्हें  नॉन वेजिटेरियन खाने से पहले एक बार सोचना चाहिए था. एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह वाकई एक गंभीर मामला है लेकिन मैं अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा हूं.  मैरियानो तुम्हारें साथ बुरा हुआ.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement