Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Uttarakhand Viral Video: पति ने पत्नी को छत की रेलिंग से लटकाया, 31 सेकंड तक थमी रही सांसें

उत्तराखंड में एक पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी को अपार्टमेंट की छत की रेलिंग से लटका दिया. वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर गुस्सा भड़का दिया है. लोग आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Latest News
Uttarakhand Viral Video: पति ने पत्नी को छत की रेलिंग से लटकाया, 31 सेकंड तक थमी रही सांसें
Add DNA as a Preferred Source

Uttarakhand Viral Video: उत्तराखंड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पति अपनी पत्नी को अपार्टमेंट की छत की रेलिंग से लटकाए हुए है. यह वीडियो लगभग 31 सेकंड लंबा है, जिसमें आसपास के लोग उसे रोकने की लगातार कोशिश करते हैं, लेकिन वह किसी की नहीं सुनता. यह खौफनाक दृश्य देख हर किसी की सांसें थम गईं.  इस घटना ने न केवल घरेलू हिंसा की गंभीरता को उजागर किया है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

डर और दर्द से चिल्ला रही महिला 

उत्तराखंड के एक अपार्टमेंट की छत पर हुई इस खौफनाक घटना ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है. वायरल वीडियो में एक शख्स अपनी पत्नी को छत की रेलिंग से लटकाए खड़ा है. महिला डर और दर्द से चिल्ला रही है, वहीं नीचे खड़े लोग उसे छोड़ने की गुहार कर रहे हैं. यह दृश्य करीब 31 सेकंड तक चलता है, जिसमें हर पल बेहद तनावपूर्ण नजर आता है. 

एक बड़ा हादसा टल गया

वीडियो के अंत में किसी तरह महिला को बचा लिया जाता है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. लेकिन यह घटना इस बात का सबूत है कि घरेलू झगड़े किस हद तक खतरनाक रूप ले सकते हैं. वीडियो को X (पूर्व में ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. 


यह भी पढ़ें: तनाव से राहत के लिए 'मैन मम्स' की बाहों में सुकून ढूंढ रहीं महिलाएं, पांच मिनट की झप्पी के लिए दे रहे 600 रूपये


केस दर्ज करने की मांग 

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर दौड़ गई है.  लोग आरोपी पति पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज करने की मांग कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने लिखा, 'इतनी भी क्या लड़ाई करना? पागल हो गया है क्या? बहरहाल, यह घटना दिखाती है कि मानसिक तनाव और रिश्तों में बिगाड़ समाज में किस हद तक बढ़ चुका है. विशेषज्ञों का कहना है कि घरेलू हिंसा को नजरअंदाज करना अब मुमकिन नहीं है. समाज को मिलकर इस दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement