Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral News: शादी में डीजे, नाच-गाना, जूता चुराना से लेकर मय्यत के खाने तक सब बंद! यूपी के इस जिले में लिया गया बड़ा फैसला

Viral News: सहारनपुर में मुस्लिम राजपूत वेलफेयर एसोसिएशन ने समाज सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए शादी-ब्याह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में फिजूलखर्ची, दिखावे और परंपरागत बुराइयों पर सख्त प्रतिबंध लगा दिए हैं.

Latest News
Viral News: शादी में डीजे, नाच-गाना, जूता चुराना से लेकर मय्यत के खाने तक सब बंद! यूपी के इस जिले में लिया गया बड़ा फैसला
Add DNA as a Preferred Source

Viral News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में मुस्लिम राजपूत समाज ने एक बड़ी और सराहनीय पहल की है. समाज के उत्थान और सामाजिक बुराइयों के खात्मे के उद्देश्य से मुस्लिम राजपूत वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा जनमंच सभागार में महापंचायत आयोजित की गई, जिसमें कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए. इस महापंचायत में विवाह जैसे महत्वपूर्ण अवसरों को सादगी से सम्पन्न कराने का संकल्प लिया गया. यह फैसला न केवल समाज के भीतर जागरूकता लाएगा, बल्कि फिजूलखर्ची पर रोक लगाकर एक सकारात्मक सामाजिक संदेश भी देगा.

शादी-ब्याह में दिखावे पर पूरी तरह रोक

महापंचायत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अब समाज में शादी-ब्याह सादगी के साथ होंग. डीजे, डांस, आतिशबाजी, गाना-बाजा जैसे शोर-शराबे वाले कार्यक्रमों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है. साथ ही सलामी, जूता चुराई और लाड-कोथली जैसी पारंपरिक लेकिन अनावश्यक रस्मों को भी समाप्त करने का फैसला लिया गया.

डिजिटल निमंत्रण और सीमित बारात

फिजूलखर्ची को रोकने के लिए शादी के कार्ड छपवाने की जगह अब डिजिटल माध्यम से निमंत्रण भेजा जाएगा या फोन कॉल के जरिए बुलावा दिया जाएगा. बारात में केवल सगे-संबंधियों को ही शामिल करने की सलाह दी गई है। लड़की देखने जाने वालों की संख्या भी सीमित कर 2 से 4 व्यक्तियों तक कर दी गई है.


यह भी पढ़ें: Shocking Video: सींग पर उठाया, पटककर मारा, दिल्ली में आवारा सांड की हरकत का वीडियो कंपकंपा देगा


मय्यत में भोजन की परंपरा पर रोक

मृत्यु के समय होने वाले भोज को पूरी तरह बंद करने का निर्णय भी लिया गया है, जिससे आर्थिक बोझ कम किया जा सके और संवेदनशीलता बनी रहे. समाज में लिए गए इन निर्णयों के अनुपालन की निगरानी के लिए विशेष पंचायत प्रणाली बनाई जाएगी. विवाह या पारिवारिक विवादों को सुलझाने के लिए पंचायत की भूमिका को सक्रिय किया जाएगा, ताकि बेटियों को न्याय मिल सके. सहारनपुर की यह पहल न केवल मुस्लिम राजपूत समाज के लिए बल्कि अन्य समुदायों के लिए भी एक प्रेरणा है. यह उदाहरण बताता है कि सामूहिक प्रयासों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement