Advertisement

UP: 2 फेरों के बाद दुल्हन ने रोक दी शादी, कहा- 'दूल्हा बहुत काला है'

UP News: वरमाला तो हो गई लेकिन दो फेरे लेने के बाद नीता ने अचानक घोषणा कर दी कि वह यह शादी नहीं करेगी. दुल्हन के मुंह से इस तरह की बात सुनकर वहां मौजूद हर एक इंसान दंग रहा गया. वहीं, जब लोगों ने नीता से इसके पीछे की वजह जाननी चाही तो उसका जवाब और भी हैरान कर देने वाला था.

UP: 2 फेरों के बाद दुल्हन ने रोक दी शादी, कहा- 'दूल्हा बहुत काला है'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शादी हर किसी की जिंदगी का सबसे खास दिन होता है. यही वजह है कि लोग अपने इस खास दिन को और स्पेशल बनाने का हर मुमकिन प्रयास करते हैं. इसके लिए वे महीनों पहले से ही तैयारियां करना शुरू कर देते हैं. मेहंदी, संगीत से लेकर दूल्हे-दुल्हन की एंट्री तक सब कुछ पहले ही प्लान होता है. मीडिया में भी अक्सर कई शादियां अपनी भव्यता और अनोखे अंदाज को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं. अब इन दिनों एक और शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. हालांकि, इसके चर्चा में आने की वजह कुछ और रही.

क्या है पूरा मामला?
'फोटो में तो रंग साफ था, यह तो काला है. यह फोटो वाला दूल्हा है ही नहीं.' यह कहते हुए इटावा में एक दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. परिजनों ने लड़की को समझाने की खूब कोशिश की लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही. जानकारी के अनुसार, घटना बीते गुरुवार की है. इटावा के भरथना में रवि यादव नाम का दूल्हा बड़ी ही धूमधाम के साथ दुल्हन नीता यादव के घर बारात लेकर आया था. सब कुछ ठीक चल रहा था. दुल्हन पक्ष वालों ने लड़के वालों का खूब जोर-शोर से स्वागत किया. बारात में हर कोई खुश था. नाच-गाना और खाना-पीना होने के बाद शादी की रस्में शुरू कर दी गईं. 

इस दौरान वरमाला तो हो गई लेकिन दो फेरे लेने के बाद नीता ने अचानक घोषणा कर दी कि वह यह शादी नहीं करेगी. दुल्हन के मुंह से इस तरह की बात सुनकर वहां मौजूद हर एक इंसान दंग रहा गया. वहीं, जब लोगों ने नीता से इसके पीछे की वजह जाननी चाही तो उसका जवाब और भी हैरान कर देने वाला था. दुल्हन का कहना था कि उसे पहले दिखाया गया दूल्हा वह नहीं था जिससे वह शादी कर रही थी. नीता ने यह भी कहा कि उसका रंग उसकी पसंद के हिसाब से बहुत काला है. 

यह भी पढ़ें- सालियों की बातों पर मुस्कुरा रहे थे Bhagwant Mann? सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

इतना कहकर दुल्हन मंडप छोड़कर चली गई और अपने परिवार के सदस्यों के समझाने पर भी नहीं लौटी. परिवार वाले लगातार छह घंटों तक नीता को समझाने की कोशिश करते रहे लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. लड़की अपनी बातों पर अड़ी रही. वहीं, जब कोई और रास्ता नजर नहीं आया तो बारात बिना दुल्हन के ही वापस जाने के लिए तैयार हो गई. हालांकि, बाद में दूल्हे के परिवार वालों ने मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई. उनका कहना है कि लड़की वालों ने दुल्हन को उपहार में दिए गए लाखों रुपये के जेवर उन्हें वापस नहीं किए हैं. 

इसके अलावा दूल्हे ने बताया, 'लड़की और उसका परिवार मुझसे कई बार मिलने आया था. मुझे नहीं पता कि उन्होंने अचानक अपना मन क्यों बदल लिया. इस घटना ने मुझे बहुत आहत किया है.'

यह भी पढ़ें- बेटियों के साथ मां ने भी दिए Board Exams, जानें किसने मारी बाजी

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement