Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

CM Yogi के घर के पास की रंगबाजी, बनाई स्टंटबाजी की रील, 53500 रुपये का कटा चालान और चालक गिरफ्तार

स्टंटबाजी करते हुए एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है. इस घटना में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए थार चालक को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही तगड़ा चालान भी काटा गया है.

Latest News
CM Yogi के घर के पास की रंगबाजी, बनाई स्टंटबाजी की रील, 53500 रुपये का कटा चालान और चालक गिरफ्तार

Viral video 

Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये क्लिप 1090 चौराहे का बताया जा रहा है. यहां युवक को स्कॉर्पियो से स्टंट करना भारी पड़ गया. गाड़ी मालिक के खिलाफ ट्रैफिक विभाग ने 53,500 रुपये का चालान काटा है. इसके अलावा आरोपी चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

वायरल हो रहा ये वीडियो लखनऊ 1090 चौराहे का है. यहां से सीएम योगी के आवास तक एक स्कॉर्पियो चालक ने खुलेआम कार से बाहर निकालकर स्टंट बाजी की. इस खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है. सीसीटीवी फुटेज के जरिए वाहन चालक की पहचान की गई. मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया. साथ ही तगड़ा चालान भी काटा गया है. 

खबरों की मानें तो इस कार को 26 साल का भुवनेश रघुवंशी चला रहा था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और स्कार्पियो को भी सीज कर दिया. साथ ही 53500 रुपये का चालान किया था.

ये भी पढ़ें: बीवी को मंगलसूत्र दिलाने ज्वेलर के पास गया, दुकानदार ने किया कुछ ऐसा, रो पड़ा बुजुर्ग, Video 

पुलिस का कहना है कि इस शख्स ने खुद की और लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की है. इसके कुछ देर बाद ही अचानक इस वीडियो को लोग शेयर करने लगे थे. हालांकि सोशल मीडिया पर कई लोग पुलिस प्रशासन पर उंगलियां उठा रहे हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement