Advertisement

मर चुका था वो लेकिन पत्नी के छूते ही धड़कने लगा दिल

महिला ने बताया, 'मैंने जैसे ही रयान का हाथ पकड़ा, उनके दिल की धड़कन बढ़ गईं. अब डॉक्टरों ने बताया कि वह ब्रेन डेड नहीं है लेकिन गहरे कोमा में हैं.'

मर चुका था वो लेकिन पत्नी के छूते ही धड़कने लगा दिल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरनेट की दुनिया से आए दिन तमाम तरह की खबरें सामने आती रहती हैं. इनमें से कुछ काफी मजेदार तो कुछ इतनी हैरान कर देने वाली होती हैं जिनपर यकीन करना किसी के लिए भी मुश्किल हो जाए. अब एक ऐसी ही खबर सोशल मीडिया यूजर्स के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है. खबर के अनुसार, एक शख्स अस्पताल में भर्ती था. इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. हालांकि, जैसे ही शख्स की बीवी ने उसे हाथ लगाया, शख्स का दिल एक बार फिर धड़कने लगा. यह देख वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया. यहां तक की एक पल के लिए तो डॉक्टर्स भी समझ नहीं पाए कि आखिर यह हुआ कैसे?

क्या है पूरा मामला?
घटना अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना की है. यहां रयान मार्लो नाम के एक शख्स को पिछले महीने इमरजेंसी डिपार्टमेंट में भर्ती करवाया गया था. रयान Listeria से ग्रसित थे. इलाज के दौरान बीते 27 अगस्त को डॉक्टरों ने रयान को ब्रेन डेड घोषित कर दिया. इसके बाद तो जो कुछ हुआ, उसपर यकीन करना किसी के लिए भी थोड़ा मुश्किल है. 

यह भी पढ़ें- अब केरल में दिखा कुत्ते का कहर, बेवजह मासूम को बनाया शिकार, चीखें निकाल देगा Video  

मामले की जानकारी देते हुए रयान की पत्नी मेघन ने बताया, '27 अगस्त के दिन मेरे पति का इलाज चल रहा था. थोड़ी देर बाद डॉक्टर बाहर आए और कहा कि रयान अब इस दुनिया में नहीं रहे. उनकी न्यूरोलॉजिकल डेथ हुई है.  डॉक्टर के चार्ट पर उनकी मौत का समय भी लिखा था. इसके बाद मैंने बड़ी मुश्किल से खुद को संभाला और डॉक्टर को बताया कि मेरे पति ऑर्गन डोनर हैं. डॉक्टर्स ने ऑर्गन डोनेशन का प्रोसेस शुरू किया और मैं घर आ गई.' 

महिला ने आगे बताया, 'दो दिन बाद मेरे पास डॉक्टर्स का फोन आया. वो कह रहे थे कि उनसे गलती हुई है. डॉक्टर्स ने मुझसे कहा, रयान ट्रॉमेटिक ब्रेन स्टेम इंज्यूरी से ग्रसित थे और वह बेसिकली ब्रेन डेड ही थे. अगली सुबह उन्हें लाइफ सपोर्ट से हटाकर उनके ऑर्गेन्स को निकाला जाना था लेकिन तभी उन्हें पैरों में कुछ हरकत हुई. डॉक्टर्स उन्हें ले ही जा रहे थे कि तभी रयान ने पैर हिलाना शुरू कर दिया. यह सुनने के बाद मैं बिना देरी के अस्पताल पहुंच गई. वहां मैंने रयान से कहा कि उन्हें हिम्मत नहीं हारनी है. उन्हें लड़ना है और ठीक होकर दिखाना है. इसके बाद मैंने जैसे ही रयान का हाथ पकड़ा, उनके दिल की धड़कन बढ़ गईं. अब डॉक्टरों ने बताया कि वह ब्रेन डेड नहीं है लेकिन गहरे कोमा में हैं.'

यह भी पढ़ें- Video: सांप को किस कर रही थी लड़की, नहीं पता था वो करेगा ऐसी हरकत

मेघन ने आगे कहा, 'वो अभी भी बहुत क्रिटिकल हैं, रिस्पांड नहीं कर रहे हैं ना ही उन्होंने अब तक अपनी आंखें खोली हैं लेकिन मैंने उम्मीद नहीं हारी है.' 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement