Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

कपड़ा चोर दारोगा! दुकान से 4 थैलों को लेकर हो गया रफूचक्कर, घटना CCTV में हुई कैद

Meerut Viral Video: मेरठ के एसएसपी ने दारोगा के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है. रेडीमेड गार्मेंट्स की दुकान से चोरी करते हुए दारोगा वीडियो में साफ देखे जा सकते हैं.

Latest News
कपड़ा चोर दारोगा! दुकान से 4 थैलों को लेकर हो गया रफूचक्कर, घटना CCTV में हुई कैद

viral video

Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पुलिस दारोगा पर कपड़ा चोरी करने का आरोप लगा है. इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें ट्रैफिक पुलिस दारोगा एक रेडीमेड गार्मेंट्स की दुकान से कपड़ों के 4 थैलों को ले जाता दिख रहा है. इस मामले का वीडियो सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. एफआईआर दर्ज करने के बाद दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है.

यह मामला 10 जून का बताया जा रहा है. आरोप है कि मेरठ के हापुड़ अड्डे स्थित भगत सिंह मार्केट में तैनात दारोगा सुमित वशिष्ठ रेडीमेड गार्मेंट्स की एक दुकान पर पहुंचे. दुकान में ग्राहकों की भीड़ थी. इसी दौरान दारोगा काउंटर पर रखे 3-4 कपड़ों के थैलों को चुपचाप उठाकर रफूचक्कर हो गए.

शाम को जब दुकानदार ने स्टॉक मिलान किया तो उसमें कुछ सामान गायब था. इसके बाद उसने सीसीटीवी फुटेज चेक की. जिसमें देखा गया कि दारोगा बिना बताए सामान ले जाता दिख रहा है. इस घटना का बाद व्यापारियों में आक्रोश फेल गया.

एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
व्यापारियों ने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की. उन्होंने दारोगा की करतूत का वीडियो अधिकारियों को दिखाया. इसके बाद अधिकारियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए दारोगा सुमित वशिष्ठ को लाइन हाजिर कर दिया. मेरठ के एसएसपी ने मामले की जांच एसपी सिटी को सौंप दी है.

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement