Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

UP News: बहन ने Khalistan Zindabad लिखी भेजी थी टीशर्ट,वायरल होते ही यूपी पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

UP News: 'खालिस्तान जिंदाबाद' टीशर्ट पहनकर वायरल हुए युवक को यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. फिलहाल पुलिस ने टीशर्ट को सबूत के तौर पर जब्त कर लिया है.

Latest News
UP  News: बहन ने Khalistan Zindabad लिखी भेजी थी टीशर्ट,वायरल होते ही यूपी पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
Add DNA as a Preferred Source

UP  News: उत्तर प्रदेश की सड़कों पर कुछ दिन पहले एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें एक लड़के ने 'खालिस्तान जिंदाबाद' लिखी टीशर्ट पहने हुए बाइक पर नजर आ रहा था. यह मामला सामने आते ही सूबे की पुलिस हरकत में आ गई और युवक को हिरासत में ले लिया गया. युवक की पहचान लखीमपुर खीरी जिले के नीमगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले गवेंद्र सिंह गिल के रूप में हुई है. पूछताछ में गवेंद्र ने बताया कि यह टीशर्ट उसकी बहन ने पंजाब से भेजी थी. इस पूरे मामले से सोशल मीडिया पर खलबली मच गई और पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं. 

खालिस्तान जिंदाबाद वाली टीशर्ट पहनकर बाइक चला रहा था

लखीमपुर खीरी जिले के नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव गोविंद नगर निवासी गवेंद्र सिंह गिल हाल ही में एक विवाद में फंस गया है. दरअसल खालिस्तान जिंदाबाद वाली टीशर्ट पहनकर बाइक चला रहा था. यह फोटो शाहजहांपुर में ली गई बताई जा रही है, जिसके बाद यह मामला यूपी पुलिस के संज्ञान में आया. 

टीशर्ट पर लिखे शब्दों का मतलब नहीं पता

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गवेंद्र को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी. गवेंद्र ने पुलिस को बताया कि यह टीशर्ट उसकी बहन ने पंजाब से भेजी थी. उसने यह भी कहा कि उसे इस टीशर्ट पर लिखे शब्दों का मतलब नहीं पता था, और उसने इसे सिर्फ एक आम कपड़े की तरह पहन लिया था. पूछताछ में युवक ने यह भी दावा किया कि पंजाब के कुछ इलाकों, खासकर मंदिरों के आसपास, इस तरह की टीशर्ट खुलेआम बिकती हैं. 


यह भी पढ़ें: पुणे में बड़ा हादसा, इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, 20 से भी ज्यादा पर्यटकों के बहने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


मोबाइल फोन और सोशल मीडिया की भी जांच

आपको बता दें कि, सबसे अहम बात यह रही कि जब पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया, तब भी वह यही विवादित टीशर्ट पहने हुए था. फिलहाल पुलिस ने टीशर्ट को सबूत के तौर पर जब्त कर लिया है और युवक से उसके किसी भी संभावित कट्टरपंथी या खालिस्तानी संगठनों से संपर्क को लेकर पूछताछ कर रही है. फिलहाल, पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है.  युवक को थाने में पूछताछ के लिए रोका गया है और उसके मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच की जा रही है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement