Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

UP Police Constable Bharti में सनी लियोनी को भी बना दिया कैंडिडेट, वायरल हुआ एडमिट कार्ड

UP Police Constable Exam: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के पहले ही दिन सनी लियोनी के नाम का फर्जी एडमिट कार्ड वायरल हो गया है.

Latest News
UP Police Constable Bharti में सनी लियोनी को भी बना दिया कैंडिडेट, वायरल हुआ एडमिट कार्ड

Sunny Leone Fake Admit Card

Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती की परीक्षा शनिवार को आयोजित की गई. कई जिलों में नकल करने वाले, फर्जीवाड़ा करने वाले और दूसरे की जगह पर पेपर देने वाले कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. अब एक नया मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक फर्जी एडमिट कार्ड वायरल हो रहा है. इस एडमिट कार्ड पर नाम भी सनी लियोनी का ही है और फोटो भी उन्हीं का लगाया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, यह वाकया उत्तर प्रदेश के कन्नौज का है. फॉर्म भरने वाले ने इसमें सनी लियोनी का पता मुंबई और जिला कासगंज डाला है. बता दें कि पहले भी इस तरह के मामले प्रतियोगी परीक्षाओं में देखे गए हैं. कई बार बोर्ड परीक्षाओं में भी फर्जी अभ्यर्थियों के नाम वाले एडमिट कार्ड जारी हुए हैं. इस बार सनी लियोनी का फर्जी फॉर्म भरने वाले ने उनकी उम्र 23 साल बताई है.

यह भी पढ़ें- अनंत अंबानी की शादी का मामला पहुंचा दिल्ली हाई कोर्ट, जानें क्या है पूरा केस

48 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने भरे हैं फॉर्म
बता दें कि यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के कुल 60,244 पदों के लिए भर्ती होनी है. इसके लिए कुल 48,17,441 उम्मीदवारों ने फॉर्म भरे थे. शनिवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों में कुल 2385 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल 4 शिफ्ट में यह परीक्षा होनी है.

यह भी पढ़ें- मिलिए उस भारतीय से, जो पहनता है दुनिया की सबसे महंगी शर्ट, कीमत चौंका देगी

पुलिस ने कई लोगों को नकल की योजना बनाते, पेपर लीक कराने की योजना बनाते और दूसरों की जगह पर पेपर देते हुए भी गिरफ्तार किया है. हाल ही में यूपी में आरओ/एआरओ परीक्षा हुई थी जिसका पेपर लीक हो गया था. इस मामले में आयोग की ओर से जांच करवाई जा रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement