Advertisement

Viral Video: एस्केलेटर पर साइकिल लिए ही चढ़ गए अंकल, वीडियो देख लोगों ने पकड़ा माथा, कहा- 'बिहार इज नॉट फॉर बिगिनर्स'

Viral News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक अंकल अपनी साइकिल लेकर एस्केलेटर पर चढ़ गए. ये वीडियो देख लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दी है. 

Latest News
Viral Video: एस्केलेटर पर साइकिल लिए ही चढ़ गए अंकल, वीडियो देख लोगों ने पकड़ा माथा, कहा- 'बिहार इज नॉट फॉर बिगिनर्स'
Add DNA as a Preferred Source

Bicycle On Escalator Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होते ही रहते हैं, जिसे देख लोग हैरान रह जाते हैं. कुछ वीडियो तो इतने मजेदार होते हैं कि देखने वाले अपनी हंसी तक रोक नहीं पाते. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खुब धूम मचा रहा है, जिसमें एक अंकल एस्केलेटर पर साइकिल लेकर चढ़ गए हैं. यह वीडियो देख इंटरनेट यूजर्स हैरान हैं, क्योंकि जो काम अंकल ने किया, वह किसी ने सोचा भी नहीं था. 

वीडियो में अंकल ने की चालाकी 
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अंकल ने अपनी साइकिल को कंधे पर टांग रखा है और एस्केलेटर की सीढ़ियों पर खड़े होकर चढ़ते जा रहे हैं. यह अनोखी हरकत देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. खास बात यह है कि अंकल के पास कोई और सामान नहीं था, सिर्फ साइकिल थी, जिसे लेकर वह एस्केलेटर से ऊपर चढ़ गए. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @iBhumihar_Girl नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है.


ये भी पढ़ें- Viral video: इधर सुनार ने दिखाए गहने, उधर दिनदहाड़े 16 लाख की ज्वेलरी गायब, सीसीटीवी ने पकड़ी महिलाओं की चोरी


लोगों ने दिए मजेदार कमेंट्स
वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने लिखा, "चचा को किसी ने रोका क्यों नहीं? सिक्योरिटी गार्ड कहां थे?" जबकि दूसरे ने कमेंट करते हुए कहा, बिहारी लोग कुछ भी कर सकते हैं! एक और यूजर ने लिखा, बिहार में कैसे-कैसे लोग रहते हैं! जबकि एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, "बिहार इज़ नॉट फॉर बिगिनर्स!. वहीं इस वीडियो को अब तक 26.5 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग अंकल की चतुराई की खूब सराहना कर रहे हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement