Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: मेट्रो में ही पुशअप करने लगा लड़का, अंकल ने दी टक्कर तो देखने लगे लोग

Metro Video Viral: सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दी है.

Viral Video: मेट्रो में ही पुशअप करने लगा लड़का, अंकल ने दी टक्कर तो देखने लगे लोग

Metro Viral Video 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया पर मेट्रो के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. कुछ लोग फेमस होने के लिए मेट्रो में डांस करने लगते हैं तो वहीं कुछ लोग लड़ते - झगड़ते भी दिखाई देते हैं. सोशल मीडिया पर इन दोनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मेट्रो से जुड़े इस वीडियो को देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है. वीडियो देखकर लोग कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर अपने मेट्रो से जुड़े वीडियो कई बार देखे होंगे. इंटरनेट की दुनिया में दाखिल हो और आपको मेट्रो से जुड़ा कोई वीडियो ना दिखाई दे, ऐसा शायद ही होता होगा. मेट्रो का वीडियो देख लोग खूब मौज भी लेते हैं. सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का मेट्रो में पुशअप करने लगता है. जिसे देखने के बाद पीछे खड़े एक अंकल भी टक्कर देने लगे.

ये भी पढ़ें: Viral Fight Video: 'बंटवारे' पर बीच सड़क आपस में भिड़ी 'खाकी' जमकर चले लात-थप्पड़

मेट्रो का वीडियो हुआ वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया कि सबसे पहले एक लड़का मेट्रो के अंदर ही पुशअप कर रहा है. उसे आसपास के सभी लोग देख रहे थे, इस बीच पीछे खड़े एक व्यक्ति से कुछ लोग पुश अप करने के लिए कहते हैं लेकिन वह मना कर देता है. कुछ देर बाद ही लड़के को पुशअप करता देख पीछे खड़े एक 'अंकल' उसे टक्कर देने के लिए आ जाते हैं. वह लड़के से भी ज्यादा तेज और ज्यादा पुशअप करने लगते हैं. जिसे देखकर लड़का हैरान हो जाता है. इतना ही नहीं बल्कि आसपास बैठे यात्री भी हैरानी भरी निगाहों से देखने लगते हैं.

 

वीडियो पर लोगों ने किए कई तरह के रिएक्शन

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और 3 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किया है. वीडियो देख लोग कई तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. कुछ लोगों ने लिखा कि मेट्रो में अब कुछ भी होने लगा तो वहीं, यूजर ने कमेंट किया कि अंकल तो कमाल के निकले.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement