Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

बीच सड़क पर महिला ने लगाया नशे का इंजेक्शन, फिर हुआ ऐसा हाल...देखें Video

वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला इस कदर नशे में थी कि एक कदम उठाना तो दूर, ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थी.

बीच सड़क पर महिला ने लगाया नशे का इंजेक्शन, फिर हुआ ऐसा हाल...देखें Video
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अमृतसर के मकबूलपुरा से एक बेहद हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में हाथों में चूड़ा पहने एक युवा महिला को नशे का इंजेक्शन लगाते हुए देखा जा रहा है. इसके बाद तो महिला का जो हाल हुआ आप खुद ही देख लीजिए-

यहां देखें वीडियो-

 

यह भी पढ़ें- पत्नी को बिना बताए बेच डाली उसकी Kidney, 4 साल बाद ऐसे हुआ खुलासा!

वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला इस कदर नशे में थी कि एक कदम उठाना तो दूर, ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थी. महिला को देखकर साफ कहा जा सकता है कि उसे अपने आसपास मौजूद किसी चीज का कोई होश नहीं था. वह बार-बार आगे चलने की कोशिश करती है लेकिन नशा इस कदर सिर चढ़ा कि वह अपनी जहग से हिल पाने तक में भी असमर्थ थी.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नशे में धुत इस महिला का यह वीडियो एक किसान नेता ने रिकॉर्ड किया है. वीडियो कथित तौर पर अमृतसर के मकबूलपुरा इलाके का है. आपको बता दें कि यह शहर का वही इलाका है जहां से कुछ साल पहले नशे के चलते ना जानें कितने ही युवाओं की अर्थी उठी. कितनी महिलाएं जवानी में ही विधवा हो गईं और कितनी ही मां-बहनों ने अपने बेटे और भाई खो दिए. 

यह भी पढ़ें- OMG! लड़की के कान में घुस गया पूरा का पूरा सांप, वीडियो देख कांप उठेगी रूह

फिलहाल, इस वीडियो को लेकर जांच शुरू कर दी गई है. वीडियो वायरल होने के बाद मकबूलपुरा पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया. इसके तहत पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से नशीला पदार्थ भी बरामद किया. पुलिस ने इस संबंध में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement